Daily Horoscope
✕

रजनीकांत के छोटे फैंस को लगा झटका, सिनेमाघरों में देख पाएंगे कुली, फिल्म को मिला A सर्टिफिकेट

Updated: सोमवार, 4 अगस्त 2025 (16:04 IST)
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'कुली' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर रिलीजहुआ, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। यह फिल्म 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। लोकेश कनकराज की इस एक्शन फिल्म को सेंसर बोर्ड का सर्टिफिकेट भी मिल गया है। 
 
हालांकि रजनीकांत के छोटे फैंस फिल्म 'कुली' नहीं देख पाएंगे। क्योंकि सेंसर बोर्ड ने फिल्म 'कुली' को A सर्टिफिकेट दिया है। इससे दर्शकों का एक वर्ग काफी नाराज है। रजनीकांत के प्रशंसकों में पारिवारिक दर्शक और बच्चे एक बड़ा हिस्सा है। कुली को 'ए' सर्टिफिकेट मिलने का मतलब है कि परिवार अपने बच्चों को इस फिल्म को दिखाने सिनेमाघर नहीं ले जा पाएंगे। 
 
किसी भी फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेशन तब दिया जाता है जब फिल्म में ज्यादा हिंसा हो या सेक्शुअल कंटेंट हो। फिल्म कुली एक गैंगस्टर ड्रामा है, जिसमें रजनीकांत फुलऑन एक्शन करते नजर आने वाले हैं। 36 साल बाद ऐसा मौका आया है जब रजनीकांत की फिल्म को 'ए' सर्टिफिकेट मिला है। 
 
इससे पहले साल 1982 में रिलीज हुई रजनीकांत की पुदुक्काविधाई, 1982 की रंग और 1985 की नान सिगप्पु मनिता को 'ए' सर्टिफिकेट मिल चुका है। 
 
फिल्म 'कुली' की बात करें तो इस फिल्म का निर्देशन लोकेश कनगराज कर रहे हैं। फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, उपेंद्र, सौबिन शाहिर, सत्यराज, श्रुति हासन, रेबा मोनिका जॉन, और मोनिशा ब्लेसी अहम किरदार अदा करते नजर आएंगे। फिल्म में आमिर खान का भी कैमियो है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख