Hanuman Chalisa
✕

अजय देवगन की रेड 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, बिना एक्शन और गानों के भी दर्शकों को किया आकर्षित

Updated: सोमवार, 5 मई 2025 (12:40 IST)
बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म रेड 2 (Raid 2) ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री की है। गुरुवार को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने महज चार दिनों में 73.83 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। गुरुवार से लेकर रविवार तक का कलेक्शन कुछ इस तरह रहा:
संडे का कलेक्शन इस फिल्म का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल-डे आंकड़ा रहा।
 
पहले पार्ट से तेज रफ्तार
गौर करने वाली बात ये है कि जहां 2018 में आई पहली ‘Raid’ ने अपने पहले हफ्ते में कुल 63.05 करोड़ रुपये की कमाई की थी, वहीं Raid 2 ने ये आंकड़ा सिर्फ 4 दिनों में पार कर लिया है।
 
बिना मसाला, बिना एक्शन, बिना म्यूजिक, फिर भी हिट
अजय देवगन की यह फिल्म न तो हाई ऑक्टेन एक्शन से भरी है, न कोई बड़ा म्यूजिक एलिमेंट है और न ही मसालेदार डायलॉग्स। इसके बावजूद दर्शकों ने इसे खुलकर अपनाया है। मल्टीप्लेक्स हो या सिंगल स्क्रीन थिएटर, सभी जगह दर्शकों की अच्छी भीड़ देखी गई।
 
अब नजरें सोमवार पर
एक्सटेंडेड वीकेंड की सफलता के बाद अब सबकी नजरें सोमवार के कलेक्शन पर टिकी हैं। अगर फिल्म की पकड़ बनी रहती है, तो यह हफ्ते भर में 100 करोड़ रुपये क्लब की तरफ बढ़ सकती है।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण देखने के 5 बड़े कारण: रणबीर कपूर का राम अवतार, यश का रावण रूप और भव्यता से चौंकाते दृश्य

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख