kalsarpa dosh calculator
✕

अब नहीं होगा 'रईस' का सुल्तान' से मुकाबला

Updated: बुधवार, 4 मई 2016 (14:21 IST)
मुंबई। शाहरुख खान की 'रईस' और सलमान खान की 'सुल्तान' अब बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे को टक्कर नहीं देंगी। 
 
राहुल ढोलकिया के निर्देशन में बनी 'रईस' पहले इस साल फिल्म 'सुल्तान' के साथ ईद पर रिलीज होने वाली थी। अब यह 26 जनवरी 2017 को रिलीज होगी। शाहरुख खान की रेड चिल्लीज एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर, रितेश सिधवानी की एक्सल एंटरटेनमेंट ने इसका सह-निर्माण किया है।
 
निर्माताओं ने एक बयान में कहा कि फिल्म रिलीज को आगे बढ़ाने का निर्णय आसान नहीं था। हमें पता है कि 'रईस' से लोगों को काफी उम्मीदें हैं इसलिए ऐसी फिल्म का सही प्रदर्शन भी जरूरी है। इसी वजह से हमने फिल्म को 26 जनवरी 2017 को रिलीज करने का निर्णय लिया है।
 
शाहरुख ने एक साक्षात्कार में इस बात का संकेत दिया था कि वे अपने अच्छे दोस्त सलमान के साथ बॉक्स ऑफिस पर टकराव नहीं चाहेंगे। 'दबंग' अभिनेता 'सुल्तान' में एक हरियाणवी पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे। 
 
अब इस साल ईद पर केवल सलमान की 'सुल्तान' ही रिलीज होगी। 'बजरंगी भाईजान' और 'किक' समेत ईद पर रिलीज हुई सलमान की कई फिल्में ब्लॉकबस्टर रही हैं।
 
'रईस' 1980 के गुजरात पर आधारित एक शराब तस्कर रईस खान की कहानी है। (भाषा)
Show comments

दो लड़के, एक दिल और ढेर सारी मुश्किल! 'कॉल मी बे' सीजन 2 के पोस्टर में दिखा बे का रोमांटिक लेकिन उलझा हुआ लव ट्राइएंगल

बिग बॉस 20 में स्काउट ओपी ने लव गिल को लेकर खोले चौंकाने वाले राज, सिर मुंडवाने की बताई वजह

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख