Daily Horoscope
✕

रईस और काबिल पर जॉली एलएलबी की नजर

Updated: रविवार, 22 जनवरी 2017 (22:58 IST)
शाहरुख खान की रईस और रितिक रोशन की काबिल 25 जनवरी को प्रदर्शित हो रही हैं। इस मुठभेड़ को लेकर फिल्म उद्योग में खासी हलचल है। सभी विशेषज्ञ बन बैठे हैं जैसे कि क्रिकेट मैच या चुनावों के दौरान हो जाते हैं। सबके पास अपने-अपने तर्क है। फिल्म उद्योग में तो सामने वाले की असफलता का जश्न भी मनाया जाता है। 
इस टक्कर का सबसे अच्छा परिणाम तो ये हो सकता है कि दोनों ही फिल्में सफल हों और इसकी संभावना भी है। 
मुकाबले पर उन लोगों की नजर भी है जिनका इन दोनों फिल्मों से कोई लेना देना नहीं है। जैसे- जॉली एलएलबी 2 के निर्माता को भी इन फिल्मों के प्रदर्शन पर निगाह रखना होगी। 
 
जॉली एलएलबी 2 दस फरवरी को प्रदर्शित हो रही है। देखा जाए तो पन्द्रह दिनों में तीन बड़े सितारों की फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा है। यदि 'रईस' और 'काबिल' दोनों ही सफलता हासिल करती हैं तो ये सिनेमाघरों में ज्यादा समय तक टिकी रहेंगी क्योंकि दोनों फिल्मों को देखना दर्शक पसंद करेंगे।
 
 जब जॉली एलएलबी 2 रिलीज होगी तब ये दोनों फिल्में तीसरे सप्ताह में प्रवेश करेंगी। ऐसे में जॉलीएलएलबी 2 को उतने स्क्रीन्स नहीं मिल पाएंगे, जितने कि रईस और काबिल में से एक के फ्लॉप होने पर मिलेंगे। 
Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख