Hanuman Chalisa
✕

जब Radhika Apte का न्यूड वीडियो हो गया था लीक, एक्ट्रेस बोलीं- घर से निकलना कर दिया था बंद

Updated: शुक्रवार, 21 मई 2021 (10:56 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने लस्ट स्टोरीज, घोल जैसी कई वेब सीरीज में अपने बेहतरीन अभिनय से डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने बॉलीवुड में भी कई बड़ी फिल्में की हैं जिसमें उनके काम को खूब सराहा गया है। लेकिन एक समय उनकी एक न्यूड वीडियो सोशल मीडिया पर लीक हुई थी जिसके लिए उन्हें जमकर ट्रोल किया गया था। 

 
वहीं लंबे समय बाद राधिका ने इस घटना के बारे में कई चौंका देने वाले खुलासे किए हैं। उन्होंने एक मैगजीन से बात करते हुए बताया कि यह वीडियो मेरी फिल्म क्लीन शेव की शूटिंग के दौरान का था। उस वक्त मैं फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ थी जब मुझे इस वीडियो के बारे में पता चला। 
 
उन्होंने कहा, मुझपर इस घटना का गहरा प्रभाव पड़ा था। इसके लिए मुझे खूब ट्रोल किया गया था। मुझे मीडिया के ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ा लेकिन मेरे ड्राइवर, वॉचमैन और स्टाइलिस्ट के ड्राइवर ने मुझे तस्वीरों में पहचान लिया था। इस वजह से मैंने घर से निकलना बंद कर दिया था। 
 
राधिका ने कहा, मैंने 4 दिन तक खुद को घर में बंद कर लिया था। फिर बाद में मुझे लगा ऐसा करना समय की बर्बादी है, इसके लिए आप कुछ भी नहीं कर सकते। जो समझदार लोग होगें वह मेरी कॉन्ट्रोवर्शिल फोटोज देखकर ये अंदाजा लगा सकते थे कि वह मैं नहीं हूं। वहीं जब मैंने फिल्म पार्च्ड के लिए जब न्यूड सीन दिया तब मुझे यह एहसास हुआ कि अब छुपाने के लिए कुछ बचा नहीं है। 
 
वैसे तो राधिका शादीशुदा हैं। उन्होंने बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी जो कि लंदन में एक फेसम म्यूजिशियन हैं। लेकिन शादीशुदा होने के बाद भी राधिका अपने पति के साथ उनके घर में नहीं रहती हैं। राधिका और उनके पति अलग-अलग रहते हैं। राधिका जहां मुंबई के अपने घर में रहती हैं तो वहीं उनके पति लंदन में रहते हैं। 
 
जब राधिका से इस बारे में सवाल किया गया था तो उन्होंने इस पर जवाब दिया कि मैं और मेरे पति लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में रहते हैं। हमे इससे कोई भी शिकायत नहीं है। हम हर महीने एक दूसरे से मिलते हैं। कभी मैं लदंन चली जाती हूं तो कभी मेरे पति मुझसे मिलने इंडिया आ जाते हैं। 
 

Show comments

‘गनमास्टर जी 9’ रिव्यू: गोलियां, गैंगस्टर और बदले का वही पुराना तमाशा

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख