Hanuman Chalisa

डिजिटल स्पेस में फ्रीडम है : राधिका आप्टे

Updated: सोमवार, 28 मई 2018 (19:43 IST)
एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने हर ज़ोनर की फिल्म में काम किया है और उन्होंने अपने अलग किरदारों से हमेशा नाम कमाया है। अच्छी बात यह है कि वे एंटरटेन्मेंट के हर मीडियम में अपना हाथ आज़मा रही हैं। वे डिजिटल मीडियम पर भी शॉर्ट फिल्मों में नज़र आती हैं। उनकी नज़र में डिजिटल मीडियम किसी और मीडियम से बेहतर है। 
 
राधिका आप्टे का मानना है कि डिजिटल स्पेस में फ्रीडम है। हालांकि इस मीडियम में काम करना कभी उनकी पसंद नहीं था। उन्होंने कई शॉर्ट फिल्म्स में काम किया है। इसके लिए उन्हें खासा पसंद भी किया गया है। वे नेशनल और रिज़नल दोनों इंडस्ट्री में काफी नाम कमा रही हैं। उन्होंने अहल्या, कृति, द कॉलिंग और स्टोरीज़ बाय रवींद्रनाथ टैगोर जैसी कई शॉर्ट फिल्म्स में काम किया है। 
 
अब राधिका जल्द ही अनुराग कश्यप के 'सेक्रेड गेम्स' और रोनी स्क्रूवाला की 'लस्ट स्टोरीज़' में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वे अपनी पहली ऑनलाइन फीचर फिल्म 'घोल' में भी नज़र आएंगी। शॉर्ट फिल्म्स और वेब-सीरिज़ के अलावा वे कई लोकप्रिय ब्रांडों का भी चेहरा है। 
 
डिजिटल स्पेस में काम करने को लेकर राधिका का कहना है कि फिल्मों और डिजिटल स्पेस में काम करना भी वैसा ही है जैसा फिल्मों में काम करना, लेकिन डिजिटल मीडियम में निश्चित रूप से अधिक आज़ादी है। इसमें कोई सेंसरशिप नहीं है, इसलिए आप जो भी चाहते हैं उसे करने के लिए बहुत आज़ादी है और किसी चीज़ बारे में चिंता करने की ज़रुरत नहीं। 
 
राधिका की अगली फिल्म 'बाज़ार' होगी। साथ ही वे श्रीराम राघवन की 'शूट द पियानो प्लेयर' में भी नज़र आएंगी। 

Show comments

पलक तिवारी का बोल्ड ट्रेडिशनल लुक वायरल, सिजलिंग तस्वीरों से इंटरनेट पर मचा तहलका

बिना बॉलीवुड डेब्यू यश का बड़ा धमाका, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

सनी देओल को मुस्लिम किरदार में दर्शकों ने नहीं किया स्वीकार? शबाना आजमी की थ्योरी पर राजकुमार संतोषी का जवाब

परिणीति चोपड़ा के बेटे नीर की पहली राखी हुई खास, अमेरिका से बहन मालती मैरी ने भेजी राखी

Bigg Boss 20: क्या सलमान खान के शो में दिखेगा पारिवारिक ड्रामा? आमिर खान के भाई फैसल खान की एंट्री की चर्चा तेज

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख