biodatamaker
✕

रेस 3 की जोरदार एडवांस बुकिंग, दिल्ली में जबरदस्त क्रेज

Updated: मंगलवार, 12 जून 2018 (13:05 IST)
सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' पन्द्रह जून को रिलीज होने जा रही है। सलमान को फैंस को सिर्फ इस बात से मतलब है कि फिल्म में सलमान खान है, बस। सिर्फ यही कारण रेस 3 को देखने के लिए पर्याप्त है। 
 
फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ जिन सिंगल स्क्रीन्स ने एडवांस बुकिंग शुरू की है वहां पर भी रिस्पांस बढ़िया है। 


 
पिछले कुछ महीने सिंगल स्क्रीन वालों के लिए खास नहीं रहे। राज़ी, 102 नॉट आउट, परमाणु, वीरे दी वेडिंग जैसी फिल्में भले ही सफल रही हों, लेकिन सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में इनका प्रदर्शन फीका रहा। लिहाजा रेस 3 से सिंगल स्क्रीन की बहार फिर लौटने की उम्मीद है। 


 
दिल्ली में शीला नामक सिंगल स्क्रीन से सोमवार को 4.60 लाख रुपये की एडवांस बुकिंग हुई। डिलाइट सिनेमा से सोमवार को 5600 टिकट बेचे गए। संभव है कि पूरे सप्ताह के टिकट आने वाले दिनों में बिक जाए। 
 
देश के अन्य हिस्सों से भी जोरदार एडवांस बुकिंग की खबर है। यह बात तय है कि पहले वीकेंड में अधिकांश सिनेमाघर हाउसफुल नजर आएंगे। फिल्म की जोरदार ओपनिंग तय है। संभव है कि पहले तीन दिनों में ही यह फिल्म सौ करोड़ का आंकड़ा पार कर ले। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख