ganesh chaturthi

रेस 3 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा पहला दिन?

Updated: शनिवार, 16 जून 2018 (11:17 IST)
सलमान खान की जैसे ही फिल्म रिलीज होती है सारी निगाहें इस बात पर टिक जाती है कि यह बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन करती है?  कितने रिकॉर्ड तोड़ती है? रेस 3 को लेकर भी भारी उत्सुकता है। 
 
फिल्म की जिस तरह से एडवांस बुकिंग हुई थी उसे देख लग गया था कि इस फिल्म का खासा क्रेज है। मल्टीप्लेक्स के साथ-साथ सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में भी फिल्म अच्छी एडवांस बुकिंग हुई। कुल मिलाकर पहला वीकेंड ही फिल्म का जबरदस्त रहने वाला है। 
 
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की। कई शहरों में सुबह 8 बजे से ही शो शुरू हो गए और सलमान के दीवानों की भारी भीड़ दिखाई दी। दोपहर और रात के शो में भी मोमेंटम कायम रहा। 
 
पपहले दिन का कलेक्शन 29.17 करोड़ रहा और यह वर्किंग डे को देखते हुए शानदार कलेक्शन है। शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के कारण कलेक्शन जबरदस्त रहेंगे। मंडे टेस्ट फिल्म के लिए अहम रहेगा। 
 
फिल्म समीक्षकों ने 'रेस 3' को अच्‍छी प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन सलमान की फिल्म के लिए यह बात मायने नहीं रखती। असली बात तो यह है कि दर्शकों की प्रतिक्रिया क्या है। रेस 3 के लिए निगेटिव बात यह है कि ज्यादातर दर्शकों को यह पसंद नहीं आ रही है। 
 
शुरुआती तीन दिन तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी, लेकिन सोमवार से फिल्म के कलेक्शन में गिरावट आ सकती है। फिल्म का पहला हाफ बोरिंग है और ज्यादातर दर्शकों को यह पसंद नहीं आया है। 
 
कुल मिलाकर रेस 3 को अब तक मिश्रित प्रतिक्रिया मिली है। सोमवार से स्थिति और स्पष्ट होगी। 

Show comments

गणेश चतुर्थी पर इन बॉलीवुड सितारों के घर विराजते हैं बप्पा, कार्तिक से पश्मिना तक मनाते हैं खास अंदाज में उत्सव

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख