ramcharitmanas
✕

'फर्जी' से सामने आया राशि खन्ना का कैरेक्टर वीडियो, विजय सेतुपति की टास्क फोर्स का हैं हिस्सा

Updated: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (15:26 IST)
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और साउथ स्टार विजय सेतुपति राज औ डीके की क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज 'फर्जी' से डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं। इस सीरीज में केके मेनन, राशि खन्ना, अमोल पालेकर, रेजिना कैसेंड्रा और भुवन अरोड़ा भी अहम‍ किरदार में हैं। 

 
बीते दिनों इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। अब प्राइम वीडियो ने फर्जी को लेकर चल रही चर्चा को बढ़ाते हुए एक एक्साइटिंग कैरेक्टर वीडियो जारी किया, जिसमें राशि खन्ना मेघा के रूप में दिखाई दे रही हैं। 
 
इस सीरीज में राशि खन्ना एक सरकारी अधिकारी की भूमिका में हैं, जो देश से जालसाजी को खत्म करने में विजय सेतुपति द्वारा निभाए गए सुपरकॉप माइकल के साथ शामिल हो जाती हैं। प्रोमो में राशि के किरदार की एक मजबूत और आत्मविश्वासी महिला के रूप में झलक मिलती है, जो कॉन 'आर्टिस्ट' शाहिद कपूर को पकड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ती है।
 
इस सीरीज में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए राशि खन्ना ने कहा, फर्जी की कास्ट और क्रू के साथ काम करना एक अद्भुत अनुभव रहा है। मुझे सरकारी अधिकारी के इस किरदार को निभाने में बहुत मज़ा आया, जो अपने काम के प्रति बहुत भावुक है। मैं हमेशा परफॉर्मेंस ओरिएंटेड भूमिकाएं करना चाहती थी और जब बेहतरीन थ्रिलर कंटेंट बनाने के लिए जाने जाने वाले राज और डीके जैसे निर्माता आपको फर्जी जैसा कुछ ऑफर करते हैं, तो आपको बस इस मौके को पकड़ना होता है। 
 
उन्होंने कहा, शाहिद कपूर और विजय सेतुपति जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं के साथ एक ही फ्रेम में होना मेरे लिए बहुत एक्साइटिंग था। मैं प्राइम वीडियो पर फर्जी के लॉन्च का इंतजार कर रही हूं, जहां से हमारा काम दुनिया भर के लोगों तक पहुंचेगा।
 
फर्ज़ी राज और डीके के सिग्नेचर ह्यूमर के साथ आठ-एपिसोड की एक क्राइम थ्रिलर है, जिसे एक क्लेवर अंडरडॉग स्ट्रीट आर्टिस्ट की नज़र से बताया गया है जो एलीट क्लास का पक्ष लेने वाले सिस्टम को फेल करने की कोशिश कर रहा है। इस सीरीज का प्रीमियर 10 फरवरी से प्राइम वीडियो पर भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा।
Edited By : Ankit Piplodiya 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

भारत का इतिहास और संस्कृति दुनिया तक पहुंचाएगी ‘रामायण’, 100 से अधिक देशों में रिलीज होगी नमित मल्होत्रा की फिल्म

'रामायण' का लॉस एंजिलिस के एकेडमी थिएटर में वर्ल्ड प्रीमियर, दर्शकों ने बताया भव्य सिनेमाई अनुभव

हॉलीवुड में यश ने बढ़ाया भारत का मान, 'रामायण' के ग्लोबल प्रीमियर में कन्नड़ सिनेमा पर कही दिल छू लेने वाली बात

श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी कपूर का सहारा बने थे शिखर पहाड़िया, पढ़ाई छोड़ लंदन से लौट आए थे मुंबई

सूरज बड़जात्या की ‘ये प्रेम मोल लिया’ में दिखेगा फैमिली ड्रामा और दिवाली की तैयारियों का खूबसूरत संगम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख