suvichar
✕

आर माधवन ने शेयर किए अपनी उन फिल्मों के लुक्स जो कभी बन ही नहीं पाई

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (16:13 IST)
बॉलीवुड एक्टर आर माधवन अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट' में बिजी हैं। कई बार ऐसा होता है कि फिल्मों को लेकर सब कुछ तय हो जाता है लेकिन फिल्म नहीं बन पाती। किसी एक्टर के लिए सबसे दुखदायी बात यही होती है।

 
हाल ही में आर माधवन ने अपनी ऐसी ही कुछ फिल्मों से लुक्स शेयर किए हैं, जो बन ही नहीं पाईं। माधवन ने कुल 8 तस्वीरें फैंस के साथ शेयर कीं। तस्वीरों में उनके अलग-अलग किरदार नजर आ रहे हैं। 
 
किसी मे माधवन महाराज शिवाजी बने हैं तो किसी मे एक खूंखार विलेन। किसी में उनके बाल बढ़े दिख रहे हैं तो किसी में शानदार बॉडी बना रखी है। तस्वीरें शेयर करते हुए माधवन ने लिखा, 'उन किरदारों के लिए लुक्स जो चले गए और फिर कभी बने ही नहीं। आपको कौनसा बेस्ट लगा? और कौनसा किरदार मुझसे बिल्कुल नहीं मिलता।'
 
माधवन की इन तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। लोग उनके पोस्ट पर अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं। सबकी राय अलग-अलग है। कोई कह रहा है कि माधवन के अगर इन लुक्स पर फिल्म बनती तो वे सुपरहिट हो जातीं।
 
इससे पहले आर माधवन के रतन टाटा की बायोपिक में लीड रोल करने की खबरें थीं। इस पर एक्टर ने सफाई देते हुए कहा था कि ऐसे किसी भी प्रोजेक्ट को लेकर कोई बात नहीं हुई है। बता दें कि माधवन की आने वाली फिल्म 'रॉकेट्री: द नम्बि इफेक्ट' मशहूर साइंटिस्ट नम्बि नारायण के जीवन पर आधारित है। 
 

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख