dharma sangrah
✕

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने भांजी के कोरोना संक्रमित होने की खबर को नकारा, फर्जी खबरों पर कही यह बात

Updated: सोमवार, 23 मार्च 2020 (17:31 IST)
रितेश सिधवानी बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक हैं और उनकी शानदार सूची में गलीबॉय जैसी फिल्मों का निर्माण शामिल है। हालाँकि, निर्माता ने अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए साझा किया है कि कैसे एक व्हाट्सएप संदेश फर्जी समाचार फैलाने का सबसे आसान स्रोत है और कैसे कोरोना वायरस से उनकी भतीजी सुरक्षित है।

 
रितेश सिधवानी की भांजी 18 मार्च को लंदन से वापस आई। इसी के बाद से व्हाट्सएप पर उनके कोरोना संक्रमित होने की खबर चल रही है। इन अफवाहों से रितेश नाखुश हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नोट के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं। 
 
रितेश ने लिखा- 'मैं इस फिजूल के व्हाट्सएप फॉर्वर्ड से परेशान हूं। ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है क्योंकि ये मेरे परिवार से जुड़ा है बल्कि इसलिए है क्योंकि ये मानवता के खिलाफ है। मेरी भांजी 18 मार्च को लंदन से वापस आई उसे कुछ देर में बुखार और जुखाम हो गया।

वास्तव में, टेक्नोलॉजी ने हमारे जीवन को सबसे आसान बना दिया है, विशेष तौर पर जब विदेशों में हमारे प्रियजनों से जुड़ने की बात है लेकिन दूसरी तरफ, इसका उपयोग फर्जी समाचारों को फैलाने के तरीके के रूप में भी किया जा सकता है, विशेष रूप से ऐसे समय में जब सूचना सबसे संवेदनशील और घबराहट पैदा न करने के लिए महत्वपूर्ण होती है।
 
यह इस बात का भी प्रमाण है कि हमें हर चीज़ पर विश्वास नहीं करना चाहिए। इस महामारी के साथ पहले ही दुनिया लगभग थम सी गयी है। लेकिन हमें इस बात की खुशी हैं कि उनकी भतीजी स्वस्थ और सुरक्षित है। और तो और, उनके परिवार का हर सदस्य सुरक्षित है।

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख