sawan somwar
Fri, 7 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra, Shah Rukh Khan, SRK

जैकेट से प्रियंका चोपड़ा के एक्स बॉयफ्रेंड की खुल गई पोल... क्या वो 'खान' है?

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा हाल ही में यूएस के एक चैट शो 'डर्टी लॉण्ड्री' में हिस्सा लेने गईं। इस तरह के चैट शो में अक्सर जुबां पर काबू नहीं रहता है और आप वे बातें बोल देते हैं जो नहीं बोलना चाहिए। पीसी ने भी अपने अतीत के रिलेशनशिप के बारे में खुलासा कर दिया। उन्होंने एक जैकेट दिखाई और कहा कि यह उनके एक्स बॉयफ्रेंड की है। यह लेदर जैकट प्रियंका अभी भी पहनती है। प्रियंका ने बताया कि एक बार उनका यह एक्स बॉयफ्रेंड उनके घर आया था और रूका था। वह जैकेट भूल गया। तब से यह उनके ही पास है। उसने यह जैकेट वापस मांगा भी, लेकिन प्रियंका ने उसे नहीं दिया। प्रियंका ने एक्स बॉयफ्रेंड का नाम तो नहीं बताया, लेकिन लोगों ने खोज निकाला। वह एक बॉलीवुड स्टार बताया जा रहा है। 
कौन है वो... अगले पेज पर

प्रियंका ने जो जैकेट शो में दिखाया वैसा ही जैकेट पहने शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। इससे कड़ियां जोड़ दी गईं। हालांकि एक जैसे जैकेट पहनना कोई खास बात नहीं है, लेकिन शाहरुख और प्रियंका का नाम अरसा पहले जोड़ा गया था। यह तब की बात है जब प्रियंका और शाहरुख कुछ फिल्में साथ कर रहे थे। लगातार उनका मिलना जारी था। कहा जाता है कि इस दौरान वे नजदीक आ गए। शाहरुख के स्टारडम का प्रियंका पर नशा सा छा गया। संभव है तभी यह जैकेट का आदान-प्रदान हुआ है। 
कौन आया शाहरुख-प्रियंका के बीच... अगले पेज

शाहरुख और प्रियंका के नजदीकियों के किस्से किंग खान की पत्नी गौरी तक भी पहुंच गए। गौरी इससे बेहद नाराज हुईं। खान परिवार के नजदीकी सदस्य करण जौहर को भी इस बारे में पता चल गया। उन्होंने गौरी का साथ दिया और शाहरुख को प्रियंका से दूर किया। तब से किंग खान ने प्रियंका से दूरी बनाते हुए कोई फिल्म नहीं की है।
ये भी पढ़ें
यहां बार-बार जाना चाहेंगे टाइगर श्रॉफ