Hanuman Chalisa
✕

प्रियंका ने बताया फिटनेस का राज

Updated: बुधवार, 14 दिसंबर 2016 (21:30 IST)
हॉलीवुड और बॉलीवुड में एक साथ काम करने के कारण दो महाद्वीपों की भागम-भाग वाली जिंदगी जी रही प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि दिन में 18 घंटे काम करने की वजह से वह जिम में ज्यादा पसीना बहाए बगैर फिट दिखती हैं।
पूर्व मॉडल और मिस इंडिया इंटरनेशनल श्वेता जयशंकर द्वारा संकलित पुस्तक ‘गॉर्जियस : ईट वेल, लुक ग्रेट’में प्रियंका चोपड़ा सहित देश की शीर्ष मॉडल और अभिनेत्रियों ने अपने खान-पान तथा फिटनेट के बारे में बताया है।
 
इसमें प्रियंका, मलाइका अरोड़ा खान, मिलिंद सोमण, गुल पनाग और मधु सप्रे सहित अन्य कई मॉडलों के नुस्खों और व्यंजनों को भी साझा किया गया है। किताब के अनुसार प्रियंका कहती हैं कि ‘मैं दिन में 18 घंटे काम करती हूं और मुझे शायद ही छुट्टी मिलती है। 
 
उस दौरान मैं कभी एक जगह पर नहीं टिकती.. सेट के बीच भागम-भाग, मेकअप, कार्यक्रमों में आना-जाना.. यह रूटीन में व्यायाम की कमी को पूरा करता है। मेरा जीवन ही मेरा जिम और खेल का मैदान है। साथ ही प्रियंका का कहना है कि उनके बेहतर पाचनतंत्र के कारण भी वह जो चाहे खा सकती हैं और उन्हें कभी कोई दिक्कत नहीं आती। (भाषा) 

Show comments

ईशा देओल बोलीं- नानी की सख्ती ने बनाया अनुशासित, मां हेमा मालिनी से सीखी हर वक्त एक्टिव रहने की आदत

दिलजीत दोसांझ: गुरुद्वारे में तबला बजाने से लेकर दुनिया के सबसे बड़े स्टेज तक, कैसे बने पंजाबी संगीत के ग्लोबल सुपरस्टार?

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख