suvichar
Thu, 27 Aug 2026

Notifications

  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Priyanka Chopra Ranveer Singh

प्रियंका को पसंद हैं रणवीर सिंह के बागी तेवर

Priyanka Chopra
प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि उसे अपने सह-कलाकार और दोस्त रणवीर सिंह के ‘बागी तेवर’पसंद हैं। ‘लाइव विथ केली एंड रयान’ के शो पर हाल में दिखी 34 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा कि रणवीर बहुत क्यूट हैं।
केली ने उनसे पूछा कि उनके पसंदीदा सह कलाकार कौन हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि मेरे भारतीय सह-कलाकार। उनका नाम रणवीर सिंह हैं। उनके तेवर बागी हैं और हां, वह क्यूट हैं। इस पर शो की प्रस्तोता ने कहा कि हां, वे बहुत आकषर्क हैं। प्रियंका और रणवीर ‘बाजीराव मस्तानी', ‘गुंडे’ और ‘दिल धड़कने दो’ जैसी फिल्मों में साथ में काम कर चुके हैं। प्रियंका ‘बेवॉच’ के साथ हॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत कर रही हैं। यह फिल्म 2 जून को रिलीज होगी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
सचिन की बायोपिक फिल्म के प्रीमियर में शामिल हुए बॉलीवुड के सितारे