dharma sangrah
✕

स्ट्रगलर्स की मदद करेंगी प्रियंका चोपड़ा

Updated: शनिवार, 24 मार्च 2018 (13:33 IST)
बॉलीवुड में एंट्री लेने के कई युवा मुंबई आते हैं और उन्हें रास्ता नहीं मिलता। इस तरह के कई स्ट्रगलर्स की समस्या को दूर करने के लिए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कदम उठाया है। जी हां, इंटरनेशनल एक्ट्रेस बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा अपने देश लौट आई हैं और अब वे फिल्मों के अलावा अपने इस काम पर भी ध्यान देने वाली हैं। 
 
बॉलीवुड में कई हीरोइंस ने अपना प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। वे अपने प्रोडक्शन के बैनर तले काम करती हैं। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का इरादा थोड़ा अलग है। पर्पल पेबल पिक्चर्स नाम के इस प्रोडक्शन हाउस को चलाने वाली प्रियंका अब नए टैलेंट को चांस देना चाहती हैं। इसके लिए उनके प्रोडक्शन हाउस ने एक ऑफिशियल वेबसाइट लांच की है, जिसमें वे नए टैलेंट को शामिल करेंगे। 
 
यह उन स्ट्रगलर्स के लिए एक प्लेटफॉर्म होगा जिनमें एक्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग, सिनेमाटोग्राफी, डायरेक्शन, एडिटिंग जैसे कलाओं की योग्यता और जुनून होगा। इसके लिए एप्लिकेंट्स वेबसाइट पर अप्लाई कर सकते हैं। अगर पर्पल पेबल पिक्चर्स की टीम को उनकी योग्यता अच्छी लगी तो वे उनसे कॉन्टेक्ट करेंगे। प्रियंका का यह स्टेप लोगों के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो  सकता है। 
 
इस बारे में प्रोडक्शन हाउस की को-फाउंडर और प्रियंका की मां डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि बॉलीवुड में शुरुआती दिनों में  प्रियंका को कोई सलाह देने वाला नहीं था। इस वेबसाइट से प्रियंका उन लोगों को प्रोत्साहित करना चाहती हैं जिन्हें अच्छा मौका नहीं मिल पाता। एंटरटेन्मेंट फिल्ड में जगह बहुत है, लेकिन एक सही रास्ता नहीं है। इसलिए यह वेबसाइट लोगों की काफी मदद करेगी। 

ALSO READ: शिल्पा शेट्टी का 'सुपर डांसर चैप्टर 2' में बैली डांस
 
उन्होंने आगे यह भी बताया कि फिल्म मेकिंग से जुड़े किसी भी टैलेंट होने पर इस वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। अपनी डिटेल्स भरे और अगर हमें लगा कि हम अपने अगले प्रोजेक्ट में आपके टैलेंट को ला सकते हैं तो हम आपसे ज़रुर संपर्क करेंगे। यह आइडिया टैलेंट को प्लेटफॉर्म देकर उन्हें ग्रूम करना और आगे बढ़ाना भी है। 

भले ही प्रियंका विदेशी फिल्में कर रही हों लेकिन अपने देश से दूर नहीं जा सकती। वे जल्द ही हिन्दी फिल्में शुरू करने वाली  हैं। 

Show comments

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

अबु धाबी की शेख जायद मस्जिद पहुंचीं मलाइका अरोरा, अबाया पहनने पर मचा बवाल, हुईं ट्रोल

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: घायल व्लॉगर की मदद को आगे आईं आयशा श्रॉफ, उठाएंगी इलाज और सर्जरी का पूरा खर्च

डॉक्टरों ने अमिताभ बच्चन को दी रेस्ट की सलाह, सोशल मीडिया और ब्लॉगिंग से लिया ब्रेक, फैंस से मांगी माफी

क्या हो जब पुलिसवाला ही बन जाए निशाना? अमित साध की फिल्म ‘प्रताप’ का मोशन पोस्टर रिलीज

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख