Hanuman Chalisa
✕

प्रियंका ने कहा- निर्भया, हम तुम्हें कभी भूल नहीं पाएंगे

Updated: शनिवार, 6 मई 2017 (15:54 IST)
प्रियंका चोपड़ा ने निर्भया सामूहिक बलात्कार मामले में आए उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए एक भावुक नोट लिखा और कहा कि आखिरकार न्याय की जीत हुई जिसकी मांग पूरा देश कर रहा था। उच्चतम न्यायालय ने 16 दिसंबर, 2012 को 23 साल की पीड़िता के साथ हुए सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी करार दिए गए चार व्यक्तियों को मिली मौत की सजा बरकरार रखी।
 
प्रियंका ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘न्याय वह चीज है जिसकी पूरा देश पांच साल पहले मांग कर रहा है और जिसने पूरे देश को मामला भूलने नहीं दिया। इस लड़ाई में शामिल हुई हर आवाज जोरदार एवं साफ थी कि इन छ: दोषियों को सजा दी जाए। आखिरकार वे इसकी कीमत चुकाएंगे। इस तरह के अपराधों की बर्बरता मैं स्वीकार नहीं कर सकती।’’ इन छ: दोषियों में से एक की मौत हो चुकी है जबकि एक किशोर है जो अब सुधार गृह से छूट चुका है।
 
34 साल की अभिनेत्री ने कहा कि वह यह नहीं समझ पातीं कि 21वीं सदी के समाज में कभी भी किस तरह ऐसा कोई नृशंस अपराध हो सकता है। उन्होंने कहा कि अतीत बदला नहीं जा सकता और इसलिए हर नागरिक को प्रण लेना चाहिए कि वे भविष्य में इस तरह के ‘‘बर्बर अपराधों’’ का विरोध करना बंद नहीं करेंगे।
 
अभिनेत्री ने कहा, ‘न्याय प्रणाली ने उसकी (निर्भया) आवाज सुनी, मुझे इस पर गर्व है। उसने अपने मृत्यु पूर्व बयान में अपील की थी कि उसके गुनहगारों को बख्शा ना जाए।’’(भाषा)

फायरिंग की घटना के बाद सेट पर लौटे एक्टर टाइगर श्रॉफ, पूरी की 'लग जा गले' की शूटिंग

माइनस 40 डिग्री तापमान और 14 हजार फीट की ऊंचाई, सलमान खान ने 'मातृभूमि' के लिए पार की हर मुश्किल

बाल दिवस स्पेशल: बेटे अयान के बहाने अपना बचपन फिर से जी रहे हैं अर्जुन बिजलानी, बताया- पिता बनने के बाद कैसे बदली जिंदगी

81 साल के टीनू आनंद के साथ हुआ बड़ा हादसा, 5 पसलियां टूटीं और फेफड़े में हुआ छेद, 14 दिन ICU में रहने के बाद घर लौटे

नन्हे दिल मूवी प्रिव्यू: समान अवसर की जंग और एक प्रिंसिपल का साहस, टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में सराही गई सुनील शेट्टी की यह फिल्म

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख