Daily Horoscope
✕

प्रियंका चोपड़ा ने ओबामा-मिशेल के साथ किया रात्रिभोज

Updated: सोमवार, 2 मई 2016 (10:15 IST)
हिन्दी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट हाउस करसपोंडेंट डिनर में अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा और मिशेल ओबामा के साथ डिनर किया। कल शाम आयोजित रात्रिभोज में प्रियंका काले रंग की गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 33 साल की ‘क्वांटिको’ स्टार इस समय अमेरिका हॉलीवुड फिल्म ‘बेवाच’ की शूटिंग कर रही हैं। 
प्रियंका ने ट्विटर पर लिखा है ‘बेहद मजाकिया और आकषर्क बराक ओबामा और खूबसूरत अमेरिकी प्रथम महिला के साथ मुलाकात शानदार थी। आपका शुक्रिया।’ वाशिंगटन में हुए इस आयोजन में पत्रकारों, सेलिब्रिटी, नेताओं सहित कई जानी मानी हस्तियां शामिल हुईं।
 
प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर ओबामा और मिशेल के साथ अपनी एक फोटो भी शेयर की है। इस फोटो में वह ब्लैक कलर की ड्रेस में खूबसूरत नजर आ रही हैं।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रियंका को डिनर का न्योता भेजा था। ओबामा हर साल व्हाइट हाउस में डिनर का एक खास प्रोग्राम रखते हैं। 2016 व्हाइट हाउस कॉरस्पॉन्डेंट्स डिनर की मेजबानी प्रसिद्ध हास्य कलाकार लैरी विलमोर ने की।

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख