dharma sangrah

निक जोनास के प्यार को प्रियंका चोपड़ा ने तीन शब्दों में किया बयां

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (17:17 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद से ही अपने पति निक जोनास संग खूब एंजॉय कर रही है। स्विट्जरलैंड वेकेशन के बाद प्रियंका और निक इन दिनों कैरेबियन में हनीमून मना रहे हैं। प्रियंका ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी और पति निक जोनास से जुडें कई खुलासे किए हैं। 
 
प्रियंका ने वोग मैगजीन के लिए उसके जनवरी अंक के लिए एक फोटोशूट करवाया था जिसके इंटरव्यू के दौरान प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के बारें में दिल खोल कर बातचीत की। प्रियंका से कहा गया कि वह अपने पति को केवल तीन शब्दों में बयां करे और उन्होंने इस सवाल के जवाब में कहा, पति, शांत और बेहद प्यारा (Husband, calm, extremely loving)। 
 
प्रियंका का निक को इन तीन शब्दों में बयां करना इस बात का गवाह है कि दोनों एक दूसरे को लेकर कितने गंभीर है। कई मौकों पर प्रियंका और निक एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और केयर को दर्शा चुके हैं।
 
प्रियंका से जब पूछा गया कि वे किस तरह एक दूसरे के साथ अपना समय बिता पाते हैं। इसके जवाब में प्रियंका ने कहा कि हम पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन इसी बीच हम एक दूसरे की भावनाओं का भरपूर सम्मान भी करते हैं। हम दोनों वर्किंग हैं और अपने-अपने कामों में काफी व्यस्त रहते हैं, साथ ही हम दोनों अपने-अपने काम से बेहद प्यार करते हैं। हालांकि इसी बीच हम आपनी-अपनी प्राथमिकताओं से बेहद अच्छे से वाकिफ होते हैं। 
 
प्रियंका और निक ने 1 और 2 दिसम्बर को जोधपुर के उम्मेद भवन में क्रिश्चियन और हिन्दू रीति-रिवाज से शादी रचाई थी। इसके बाद मुंबई और दिल्ली में रिसेप्शन भी रखा, जिसमें कई बॉलीवुड सेलेब्रिटी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी भी शामिल हुए।

Show comments

TVF की सुपरहिट 'फैमिली किराना स्टोर' की सीजन 2 के साथ वापसी, ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन आएगा पहला एपिसोड

रक्षाबंधन एड को लेकर चर्चा के बीच GIVA का बयान, कृति सेनन वाले विज्ञापन को सभी प्लेटफॉर्म से हटाया

'दायरा' का नया पोस्टर रिलीज, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने बढ़ाया सस्पेंस

अक्षय खन्ना के शुक्राचार्य लुक ने मचाया तहलका, प्रभास और ऋषभ शेट्टी ने की 'महाकाली' की जमकर तारीफ

अमिताभ बच्चन को पसंद है जगजीत सिंह की ये गजल, KBC 18 में सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख