ramcharitmanas

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने लंदन में शूटिंग से पहले सेट पर फोड़ा नारियल

Updated: रविवार, 14 अक्टूबर 2018 (12:20 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में हैं और उन्होंने हाल ही में अपनी अगली फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के शूटिंग शेड्यूल की शुरुआत की है। प्रियंका का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वे नारियल फोड़ती नजर आ रही हैं।
 
वीडियो में प्रियंका के साथ क्रू मेंबर्स भी नजर आ रहे हैं। वे नारियल फोड़ने से पहले ही सभी को सचेत करती नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि अगर इसके बाद किसी तरह की कोई हानि होती है तो इसकी जिम्मेदार वे खुद होंगी।
 
प्रियंका नारियल फोड़ने के साथ-साथ 'गणपति बप्पा मोरिया' का नारा लगाती नजर आ रही हैं। उनके साथ मौजूद क्रू मेंबर्स भी इस नारे को दोहराते नजर आए। नारियल फोड़ने के बाद प्रियंका ने पानी को चारों तरफ‍ छिटका।
 
प्रियंका चोपड़ा के साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम भी फिल्म 'द स्काई इज पिंक' के अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए लंदन पहुंच चुके हैं। इसके साथ प्रियंका हिन्दी फिल्मों में 2 साल के बाद वापसी कर रही हैं। शोनाली बोस के निर्देशन में बन रही यह फिल्म अगले साल फरवरी में रिलीज हो सकती है।

Show comments

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अर्पिता खान के घर उतारी बप्पा की आरती, नफरत भरे कमेंट्स से बचने के लिए किया यह काम

लव फिल्म्स की 'पहला प्यार दूसरी बार' का पोस्टर रिलीज, 6 न्यूकमर्स की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

पत्रकार बनना चाहती थीं निया शर्मा, ऐसे बनीं टीवी की ग्लैमरस स्टार

जब एमएफ हुसैन ने अमृता राव को बनाया अपना 'म्यूज', दिया था दुनिया का सबसे दुर्लभ तोहफा

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख