biodatamaker

परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलती : प्रियंका चोपड़ा

Updated: सोमवार, 27 मार्च 2017 (23:38 IST)
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वे अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद परिवार और दोस्तों के लिए समय निकालना नहीं भूलतीं। प्रियंका काम के सिलसिले में आए दिन भारत और अमेरिका की यात्रा करती रहती हैं।
 
प्रियंका का कहना है कि काम में मशरूफ हो जाना आसान है, लेकिन वे अपने परिवार और दोस्तों के लिए अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालना नहीं भूलतीं। प्रियंका ने कहा कि वह निजी और पेशेवर जिंदगी में दोहरा जीवन जीते हुए संतुलन बिठा लेती हैं।
 
प्रियंका ने कहा कि ईमानदारी से कहूं तो हमेशा संतुलन बनाए रखने में मुश्किल होती है, लेकिन जिस काम को आप महत्वपूर्ण मानते हैं उसे आपको करना होता है। मैं कड़ी मेहनत करती हूं, लेकिन उदाहरण के तौर पर मुझे जब खुद के लिए, परिवार या दोस्तों के लिए समय निकालना होता है, मैं समय निकालूंगी। 
 
प्रियंका ने कहा कि मैं अपनी प्राथमिकताओं को समझती हूं और मेरी टीम भी समझती है, इसलिए जब भी मुझे कुछ ऐसा करने की जरूरत पड़ेगी, जो मेरे लिए महत्वपूर्ण है तो मैं करूंगी। मैं उससे जुड़ने का प्रयास भी करूंगी, काम में मशरूफ हो जाना आसान है। प्रियंका के अमेरिकी टीवी शो 'क्वांटिको' ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रियता दिलाई। वह फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में आगाज करने जा रही हैं। 
 
प्रियंका का कहना है कि आपके जीवन में ऐसे लोग होने जरूरी हैं, जो आपको आईना दिखाते हैं और वास्तविकता से रूबरू कराते हैं। (वार्ता) 
Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख