ramcharitmanas
✕

आखिर प्रियंका चोपड़ा को भी 'कोई' मिल गया

Updated: बुधवार, 13 जून 2018 (10:59 IST)
भारत की टॉप एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड के रंग में रंग चुकी हैं। अपनी एक्टिंग स्किल्स के अलावा वे वहां हर चीज़ का जादू बिखेर चुकी हैं। हमेशा हैप्पीली सिंगल रहने वाली प्रियंका को अब कोई मिल गया है और वो भी हॉलीवुड से ही। 
 
जी हां, लंबे समय से प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के रिलेशनशिप की चर्चा पूरी इंटरनेट पर बिखरी हुई है। इस नई जोड़ी को फैंस बहुत पसंद भी कर रहे हैं। उनके हाल ही में साथ में कुछ पिक्चर्स वायरल हुई जिसमें साफ लग रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वे दोनों साथ में अच्छे भी लगते हैं और बॉलीवुड के साथ हॉलीवुड भी दोनों के लिए बहुत खुश हैं। 
 
मीडिया में आज कल सिर्फ प्रियंका और निक ही छाए हुए हैं। पिछले वर्ष जब दोनों मेट गाला के रेड कार्पेट पर साथ चले थे तभी से उनके साथ होने की चर्चा शुरू हो गई थी। हालांकि इस बारे में निक ने कहा था कि दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। लेकिन इस वर्ष जब दोनों को साथ देखा गया तब से लगता है कि दोनों ही अपनी इन अफवाहों से घबरा नहीं रहे हैं बल्कि खुलकर साथ हैं। 

 
इसके बाद वे कई डिनर और लंच डेट पर साथ मिले हैं। इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने निक के कज़िन भाई की शादी अटैंड कर भी सभी को चौंकाया। इसने इस बात को और हवा दी कि पीसी और निक जल्द ही अपने रिलेशनशिप की ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर ही देंगे। अब फैंस को इंतज़ार है कि कब दोनों साथ में इस खुशखबरी को अनाउंस करेंगे। 
 
फिलहाल प्रियंका बॉलीवुड में लौट चुकी हैं और सलमान खान के फिल्म 'भारत' की शूटिंग कर रही हैं। इसके बाद भी उनके पास बॉलीवुड के कई प्रोजेक्ट्स शामिल हैं। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख