1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prime video web series sapne vs everyone season 2 trailer release
Last Modified: गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 (12:21 IST)

'सपने वर्सेस एवरीवन' सीजन 2 का ट्रेलर रिलीज, फिर लौटी महत्वाकांक्षा और बदले की कहानी

Sapne vs Everyone Season 2
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'सपने वर्सेस एवरीवन' के दूसरे सीजन का दमदार ट्रेलर जारी कर दिया है। ह ट्रेलर महत्वाकांक्षा, बदले और पहचान की एक प्रभावशाली कहानी की झलक देता है, जो मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की दुनिया में सेट है। 
 
इस सीरीज़ को अंबरीश वर्मा ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि अरुणाभ कुमार और विजय कोशी ने इसे द वायरल फीवर के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। पांच एपिसोड की यह सीरीज़ एक बार फिर अंबरीश वर्मा, परमवीर सिंह चीमा और विजयंत कोहली को मुख्य भूमिकाओं में लेकर आ रही है। 
 
इनके साथ अभिषेक चौहान, निधि शाह और खुशाली कुमार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सीरीज़ 1 मई को प्राइम वीडियो पर हिंदी में भारत सहित दुनियाभर के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में विशेष रूप से प्रीमियर होगी।
 
नए सीज़न का ट्रेलर दर्शकों को पहले सीज़न के अहम पलों की याद दिलाता है और फिर सीधे आगे आने वाली उथल-पुथल में ले जाता है। मुंबई के फिल्म इंडस्ट्री और रियल एस्टेट की ऊंची दांव वाली दुनिया के बीच सेट यह जबरदस्त ट्रेलर दिखाता है कि हर फैसला भारी कीमत पर लिया जाता है, जहां ताकतवर रिश्तों, बड़ी रकम और पावर की लड़ाई का असर दिखता है। 
 
यह कहानी प्रशांत (परमवीर सिंह चीमा) के संघर्ष को दिखाती है, जो एक सख्त और निर्दयी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रहा है। वहीं जिमी (अंबरीश वर्मा) रियल एस्टेट और राजनीति की खतरनाक दुनिया में सोच-समझकर आगे बढ़ रहा है, जहाँ सब कुछ ताकत, महत्वाकांक्षा और नियंत्रण पर चलता है। जैसे-जैसे पुरानी बातें और घाव सामने आते हैं, उनकी ज़िंदगी ठुकराव, बदले और जोखिम भरे फैसलों के बीच उलझती जाती है। 
 
ट्रेलर के अंत में एक बड़ा सवाल छोड़ दिया जाता है—ऐसी दुनिया में, जहां सपने आसानी से नहीं मिलते और हर मुश्किल के बाद ही पूरे होते हैं, आप उन्हें पाने के लिए कितनी दूर तक जा सकते हैं? क्या प्रशांत को आखिरकार बड़ा मौका मिलेगा? क्या जिमी अपने पुराने हिसाब चुकता करेगा?
 
जिमी का किरदार निभाने वाले और सपने वर्सेस एवरीवन सीज़न 2 के लेखक-निर्देशक अंबरीश वर्मा ने कहा, सपने वर्सेस एवरीवन मेरे लिए सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना रहा है। पहले सीज़न को दुनिया भर के दर्शकों से जो शानदार प्यार और सराहना मिली, उसी ने हमें दूसरा सीज़न बनाने के लिए प्रेरित किया। यह कहानी वास्तविक जीवन की सच्चाइयों को ईमानदारी से दर्शाती है, जिससे दर्शक आसानी से खुद को इससे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं। 
 
परमवीर सिंह चीमा ने कहा, पहले सीज़न को दर्शकों से जो प्यार मिला और उन्होंने मेरे किरदार को जिस तरह अपनाया, वह सच में बहुत भावुक कर देने वाला था। प्रशांत के रूप में वापस लौटने का मौका मिलना मेरे लिए बहुत खास और संतोषजनक अनुभव है। हमें जो समर्थन मिला है, उसके लिए मैं बहुत आभारी हूं और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि दर्शक फिर से प्रशांत की इस यात्रा से जुड़ें, जहाँ वह एक अभिनेता बनने के अपने सपने के पीछे भाग रहा है। 
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
ये भी पढ़ें
मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिवील हुआ 'गवर्नर' का दमदार पोस्टर, पहली बार विपुल अमृतलाल शाह करने जा रहे काम