Hanuman Chalisa
✕

प्राइम वीडियो ने रिलीज किया 'परमानेंट रूममेट्स 3' का ट्रेलर रिलीज

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2023 (11:30 IST)
Permanent Roommates 3 trailer: प्राइम वीडियो ने बहुप्रतीक्षित रोमांटिक ड्रामा सीरीज 'परमानेंट रूममेट्स' के लेटेस्ट सीजन का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। सुमीत व्यास और निधि सिंह की मुख्य भूमिकाओं वाली इस सीरीज में सचिन पिलगांवकर, शीबा चड्ढा और शिशिर शर्मा सहित कई बेहद बहुमुखी कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा रहे हैं। 
 
द वायरल फीवर (टीवीएफ) द्वारा निर्मित और श्रेयांश पांडे द्वारा निर्देशित परमानेंट रूममेट्स के सीजन 3 का प्रीमियर 18 अक्टूबर से भारत और 240 से अधिक देशों व क्षेत्रों में विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर होगा। यह ट्रेलर हमारे पसंदीदा जोडी मिकेश (सुमीत व्यास) और तान्या (निधि सिंह) के जीवन की एक झलक पेश करता है, जो अपने रिश्ते को मनोरंजक तरीके से सुलझाने में लगे है। 
 
मिकेश और तान्या अपने भविष्य से अलग-अलग चीजें चाहते हैं, और कहीं विदेश में जा बसने की संभावनाओं पर विचार कर रहे हैं, क्या इससे उनकी ख़ुशहाल लिव-इन रिलेशनशिप को ख़तरा पैदा हो जाएगा? सीजन 3 दिल छू लेने वाले एक ट्विस्ट के साथ उनकी मीठी नोकझोंक और मतभेद को सामने लाता है।
 
सुमीत व्यास बताते हैं, परमानेंट रूममेट्स के लेटेस्ट सीजन में एक बार फिर से मिकेश का किरदार निभाकर मैं बहुत खुश हूं। प्रतिभाशाली निधि के साथ काम करना किसी पुराने दोस्त के साथ पुनर्मिलन होने जैसा लगता है। मैं इन चहेते किरदारों की ज़िंदगी का एक नया दिलचस्प अध्याय पेश करने के लिए बेताब हूं। दर्शकों का जबरदस्त प्यार और समर्थन पाने वाले हमारे पहले दो सीजन के बाद यह एक अद्भुत यात्रा रही है।
 
निधि सिंह ने कहा, इतने वर्षों के बाद परमानेंट रूममेट्स के साथ वापसी करके मैं पूरी तरह से रोमांचित हूं। सुमीत और मेरे लिए यह एक शानदार यात्रा रही है। #Tankesh के फॅन बेहद खुश होंगे, क्योंकि दिल को छू लेने वाली यह कहानी इस बार तिगुने मनोरंजन और ड्रामा के साथ आगे बढ़ रही है। कुछ शानदार लेखकों और एक मीठी दास्तान सुनाने की दीवानगी के साथ छोटे-से कमरे में शुरू हुई इस कहानी को आज प्राइम वीडियो के माध्यम से वैश्विक मंच मिल गया है। 
 
परमनेंट रूममेट्स सीज़न 3, अक्टूबर 8 से शुरू होने वाले ग्रेट इंडियन फेस्टिवल 2023 के लिए प्राइम वीडियो के फेस्टिव लाइन अप का एक हिस्सा है। लाइन-अप में कई अन्य ओरिजिनल सीरीज़ और कई भाषाओं में ब्लॉकबस्टर फिल्में भी शामिल हैं।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख