1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Prime Video begins shooting for its original series Gram Chikitsalay

प्राइम वीडियो ने शुरू की अपनी ओरिजिनल सीरीज ग्राम चिकित्सालय की शूटिंग

Prime Video Original Series
प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी ओरिजिनल सीरीज 'ग्राम चिकित्सालय' की शूटिंग शुरू होने की घोषणा कर दी है। यह सीरीज द वायरल फीवर (TVF) द्वारा निर्मित की जा रही है, जो अपनी कई पुरस्कार विजेता और दर्शकों की पसंदीदा वेब सीरीज के लिए मशहूर है। 
 
यह कॉमेडी-ड्रामा हास्य और भावनाओं से भरपूर एक दिलचस्प कहानी पेश करेगा। इस सीरीज में अमोल पाराशर, आनंदेश्वर द्विवेदी, आकाश मखीजा, गरीमा विक्रांत सिंह, विनय पाठक और आकांक्षा रंजन कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। 
 
'ग्राम चिकित्सालय' एक मनोरंजक कहानी है, जो एक शहर के डॉक्टर की यात्रा को दर्शाती है, जब वह एक छोटे से कस्बे के पब्लिक हेल्थ सेंटर में काम करना शुरू करता है। यह सीरीज़ आत्म-खोज, अनपेक्षित दोस्तियों और एक नई जगह में खुद को ढालने की जद्दोजहद से जुड़ी हास्यास्पद परिस्थितियों का शानदार मिश्रण प्रस्तुत करेगी।
 
फिलहाल प्रोडक्शन चरण में, 'ग्राम चिकित्सालय' जल्द ही प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्राइम मेंबर्स इस मनोरंजक सीरीज़ का आनंद उठा सकेंगे।
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें
अगला लेख
हम आपके हैं कौन में सलमान खान के मशहूर नाइटी एक्ट में माधुरी दीक्षित ने इस तरह की थी मदद, निर्देशक ने किया खुलासा