• Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. punjab court issues arrest warrant against sonu sood in alleged rs 10 lakh fraud case
Last Modified: शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:07 IST)

मुश्किल में फंसे सोनू सूद, एक्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, जानिए क्या है मामला

Sonu Sood in trouble
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने नेक कामों से एक अलग पहचान बनाई है। सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिए हमेशा आगे रहते हैं। लेकिन इस बार वह खुद मुश्किल में फंस गए हैं। सोनू सूद के खिलाफ लुधियाना की एक अदालत ने धोखाधड़ी के मामले गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। 
 
बताया जा रहा है कि सोनू सूद को अदालत में गवाही देने के लिए बार-बार समन भेजे गए, लेकिन वह एक बार भी नहीं पहुंचे। इसके बाद उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया गया। लुधियाना के वकील राजेश खन्ना द्वारा दायर एक मामले के संबंध में सोनू सूद को समन जारी किया गया थर, जिसमें मोहि शुक्ला नाम के व्यक्ति पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया था। 
 
इसी केस के तहत सोनू सूद को गवाही देने के लिए तलब किया गया था। उन्हें को कई बार समन भेजे गए, पर वह गवाही देने के लिए एक बार भी कोर्ट में नहीं पहुंचे। इसी को देखते हुए अब कोर्ट ने सोनू के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया है। ओशिवारा पुलिस स्टेशन, अंधेरी वेस्ट को भेजे गए वारंट में निर्देश दिया गया है कि सोनू सूद को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जाए।
 
अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 फरवरी को होगी। फिलहाल इस मामले में सोनू सूद या फिर उनकी टीम की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। 
ये भी पढ़ें
महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगातर इशिका तनेजा ने शोबिज को कहा अलविदा, बनीं सनातनी