बुधवार, 9 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. prabhas film adipurush first song jai shri ram out
Written By WD Entertainment Desk
Last Modified: शनिवार, 20 मई 2023 (16:44 IST)

प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' का पहला गाना 'जय श्री राम' हुआ रिलीज

Movie Adipurush
Adipurush First Song: साउथ सुपरस्टार प्रभास की अपकमिंग फिल्म 'आदिपुरुष' घोषणा के वक्त से ही सुर्खियों में हैं। बीते दिनों इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'जय श्री राम' रिलीज कर दिया है। 

 
इस गाने को हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयायलम भाषा में रिलीज किया गया है। यह गाना रोंगटे खड़े कर देने वाला है। इस गाने के बोल मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं। गाने का संगीत अजय-अतुल ने दिया है। 
 
'जय श्री राम' गाने का विजुअल्स भी काफी दमदार है। यह गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया है। इस महज कुछ घंटों में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है। 
 
बता दें ‍कि फिल्म 'आदिपुरुष' में प्रभास-कृति सेनन के अलावा सनी सिंह, सैफ अली खान और देवदत्त गजानन नागे नजर आएंगे। ओम राउत के निर्देशन में बनी ये फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित है। जिसमें प्रभास मर्यादा पुरूषोत्तम राम के किरदार में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 16 जून को रिलीज होने जा रही है। 
Edited By : Ankit Piplodiya 
ये भी पढ़ें
'वॉर 2' में एक्शन करते नजर आएंगे जूनियर एनटीआर? रितिक रोशन ने बर्थडे विश करते हुए दिया हिंट