Hanuman Chalisa

फर्जी एजेंट के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगी पूजा भट्ट

अभिनेत्री से निर्देशक बनीं पूजा भट्ट ने खुलासा किया है कि एक व्यक्ति खुद को उनका  एजेंट बता रहा है और उनके बदले इवेंट कंपनियों से पैसे ले रहा है। फिल्म 'जिस्म' की 44  वर्षीय निर्देशक ने कहा कि वे इस घटना से भयभीत हैं और प्रशांत मालगेवार नाम के व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करने की योजना बना रही हैं।
पूजा ने ट्वीट किया कि इस घटना से मैं भयभीत हूं कि सॉलिट्यूड लाइफस्टाइल इंक का प्रशांत  मालगेवार नाम का एक व्यक्ति खुद को मेरा एजेंट बता रहा है और मेरी तरफ से इवेंट  कंपनियों से पैसे ले रहा है। 
 
उन्होंने लिखा कि यह बहुत ही खतरनाक प्रवृत्ति है। प्रशांत मालगेवार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई  करने की जरूरत है। प्रशांत मालगेवार मेरा एजेंट या प्रतिनिधि नहीं है। वह एक जालसाज है जिस पर मामला दर्ज किए जाने की जरूरत है। पूजा ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि  प्रतिष्ठित कंपनियों ने व्यक्ति के झांसे में आकर बिना मेरे हस्ताक्षर के उसे पैसे कैसे दे दिए?
 
उन्होंने लिखा कि एक व्यक्ति एक प्रतिष्ठित इवेंट कंपनी के कार्यालय में जाता है और मेरी  तरफ से पैसे का दावा करता है और वहां कोई भी उससे प्रमाण या मेरे हस्ताक्षर के सबंध में नहीं पूछता है? (भाषा)

Show comments

पाकिस्तान की 10 सबसे खूबसूरत हसीनाएं: हानिया आमिर से लेकर माहिरा खान तक | Pakistan Most Beautiful Actresses

जापान में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को झटका, पहले दिन सिर्फ 900 दर्शक पहुंचे थिएटर

अनुपम खेर-नसीरुद्दीन शाह विवाद: 6 साल पुराने वीडियो पर फिर मचा बवाल, अभिनेता बोले- मेरी मेहनत और सच्चाई से बनी है पहचान

FIFA World Cup 2026: अमिताभ बच्चन ने उठाए ‘अनुचित फैसलों’ पर सवाल, वर्ल्ड कप ने बिगाड़ दिया मेरा रूटीन

हेमा मालिनी की बायोपिक बनेगी तो कौन निभाएगा 'ड्रीम गर्ल' का किरदार? खुद लिया दीपिका पादुकोण का नाम

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख