kalsarpa dosh calculator
✕

नवरात्री के मौके पर रिलीज हुआ पीएम मोदी का 'गरबा गीत', ध्वनि भानुशाली ने दी आवाज

Updated: रविवार, 15 अक्टूबर 2023 (12:19 IST)
pm modi garbo song: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लिखा गया गरबा सॉन्ग का म्यूजिक वीडियो नवरात्रि के मौके पर रिलीज हो गया है। पीएम मोदी ने कई साल पहले इसे लिखा था और अब इसे ध्वनि भानुशाली ने गया है। इस म्यूजिक वीडियो को पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।
 
गुजरात की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सेलिब्रेट करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काव्यात्मक शब्दों को संगीतकार तनिष्क बागची और गायिका ध्वनि भानुशाली ने गर्बो के रूप में पेश किया है। यह गरबा एंथम नवरात्रि के वाइब्रेंट और एनर्जेटिक उत्सव को सेलीब्रेट करता है। 
 
नदीम शाह द्वारा निर्देशित यह संगीत वीडियो, नवरात्रि के दौरान गुजरात की वाइब्रेंट और डायनेमिक कल्चर को जीवंत करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने ट्विटर पर इस गाने के बारे में कहा, मेरे द्वारा वर्षों पहले लिखी गई गरबा की इस मनमोहक प्रस्तुति के लिए ध्वनि, तनिष्क बागची और जस्ट म्यूजिक की टीम को धन्यवाद।
 
उन्होंने लिखा, पुरानी यादों को एक बार फिर ताजा कर दिया है। मैंने कई वर्षों से नहीं लिखा है, लेकिन पिछले कुछ दिनों में मैं एक नया गरबा लिखने में कामयाब रहा, जिसे मैं नवरात्रि के दौरान साझा करूंगा।
 
ध्वनि भानुशाली ने कहा, मैं इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर बेहद सम्मानित और रोमांचित महसूस कर रही हूं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा लिखे गए शब्दों को गाना किसी भी कलाकार के लिए एक सपना सच होने जैसा है, और मैं 'गर्बो' जीवन में लाने के अवसर के लिए आभारी हूं। यह गाना गुजरात में नवरात्रि की भावना को खूबसूरती से दर्शाता है और मुझे उम्मीद है कि यह पूरे देश के दर्शकों को पसंद आएगा।
Edited By : Ankit Piplodiya
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

शांभवी शर्मा के आरोपों पर सुदेश बेरी का करारा जवाब, बोले- किसी के भाग्य में स्टारडम लिखकर नहीं ला सकता

रिलीज से पहले कानूनी पेंच में फंसी सुकेश चंद्रशेखर पर बनी डॉक्यूमेंट्री, नेटफ्लिक्स और मेकर्स को मिला नोटिस

जब नशे में धुत मनोज बाजपेयी ने कर दिया नसीरुद्दीन शाह को परेशान, मारपीट तक पहुंच गई थी नौबत!

शाहरुख खान ने इन्फ्लुएंसर को नहीं भेजा मानहानि का नोटिस, वायरल दावे पर लॉ फर्म ने तोड़ी चुप्पी

ये प्रेम मोल लिया रिव्यू: सोच नई, लेकिन सूरज बड़जात्या की पुरानी मिठास में उलझ गई कहानी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख