Hanuman Chalisa

सलमान के फैन्स ने सिनेमाघर में की आतिशबाजी, एक्टर ने की यह अपील

Updated: सोमवार, 29 नवंबर 2021 (11:21 IST)
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल में आयी अपनी फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ को सिनेमाघरों में दिखाए जाने के दौरान की गयी आतिशबाजी का एक वीडियो साझा किया और अपने प्रशंसकों से ऐसी गतिविधियों से दूर रहने का अनुरोध किया, जिससे ‘‘भयंकर आग’’ लगने का खतरा हो।

खान (55) ने इंस्टाग्राम पर अपने प्रशंसकों से किसी की जान खतरे में न डालने की अपील की। अभिनेता ने शनिवार रात को पोस्ट किए गए वीडियो के कैप्शन में लिखा कि अपने प्रशंसकों से सभागार के भीतर पटाखे न जलाने का अनुरोध करता हूं क्योंकि इससे भयंकर आग लगने का खतरा पैदा हो सकता है जिससे आपकी और अन्य लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। खान ने सिनेमाघर मालिकों को भी सभागार के भीतर आतिशबाजी करने की अनुमति नहीं देने को कहा।
 
उन्होंने कहा कि सिनेमाघर मालिकों से मेरा अनुरोध है कि सिनेमाघर के भीतर पटाखे जलाने की अनुमति न दी जाए और सुरक्षा कर्मियों को प्रवेश द्वार पर ही उन्हें ऐसा करने से रोकना चाहिए।

बाकी सभी तरह से फिल्म का आनंद उठाइए लेकिन कृपया इससे बचिए, मेरे सभी प्रशंसकों से यह अनुरोध है...आपका शुक्रिया। बाद में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो पोस्ट किया जिसमें उनके प्रशंसक ‘‘अंतिम’’ के उनके पोस्टर को दूध से नहला रहे हैं। अभिनेता ने उनसे ऐसी बर्बादी से बचने और इसके बजाय जरूरतमंद बच्चों को दूध दान में देने का अनुरोध किया।
 
सलमान ने वीडियो क्लिप के साथ लिखा कि कई सारे ऐसे लोग हैं जिनके पास पीने का पानी तक नहीं है और आप लोग इस तरह दूध बर्बाद कर रहे हैं। अगर आप कुछ करना चाहते हैं तो मैं अपने सभी प्रशंसकों से अनुरोध करता हूं कि यह दूध उन गरीब बच्चों को पिलाया जाए जिनके पास पीने के लिए दूध नहीं है।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख