sawan somwar

फिल्लौरी की कैसी है बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग?

Updated: शुक्रवार, 24 मार्च 2017 (15:44 IST)
24 मार्च को दो नायिका प्रधान फिल्में 'फिल्लौरी' और 'अनारकली ऑफ आरा' प्रदर्शित हुईं। अनुष्का शर्मा और दिलजीत दोसांझ के कारण 'फिल्लौरी' को मल्टीप्लेक्सेस में ज्यादा शो मिले हैं। 
 
फिल्म की ओपनिंग दिल्ली और पंजाब में बेहतरीन हुई है। दिलजीत यहां पर काफी प्रसिद्ध हैं। यह ओपनिंग लगभग 40 प्रतिशत है जो कि बड़े स्टार्स की फिल्मों को मिलती है। गाजियाबाद, नोएडा, पटियाला में भी सुबह के शो में दर्शकों की संख्या उत्साहजनक रही है। 
 
देश के अन्य हिस्सों में फिल्म की ओपनिंग कमजोर रही है। उम्मीद की जा रही है कि शाम तक दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। इस फिल्म की टारगेट ऑडियंड मल्टीप्लेक्स में सिनेमा देखने वाले दर्शक हैं। यही कारण है कि इसे बहुत कम सिंगल स्क्रीन में प्रदर्शित किया गया है। 
 
फिल्म को मात्र 21 करोड़ रुपये में बना लिया गया है जिसमें से विभिन्न अधिकारों के बदले में 12 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। शेष राशि वसूल होना बेहद आसान लग रहा है। जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिश्रित है। पहले वीकेंड का बिजनेस इस फिल्म के लिए अति महत्वपूर्ण है। 
 
अनारकली ऑफ आरा बहुत कम शो में प्रदर्शित हुई है। फिल्म को समीक्षकों ने तो सराहा है, लेकिन फिल्म की ओपनिंग खास नहीं रही है। 
Show comments

पंजाबी सिंगर एमी विर्क के काफिले पर कनाडा में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुलेटप्रूफ कार ने बचाई जान

Bigg Boss 20: ‘भाभी’ शब्द पर माही विज से भिड़ीं आम्रपाली दुबे? भोजपुरी संस्कृति के सम्मान पर कही बड़ी बात

प्रीति जिंटा ने 'बंटवारा 1947' के फ्लॉप होने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- कर्म करो और फल ईश्वर पर छोड़ दो

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

जेल जाने से बचेंगे राजपाल यादव? सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत, मगर जमा करने होंगे इतने करोड़ रुपए

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख