dharma sangrah
✕

परी टीज़र: परी नहीं, भूत बनी अनुष्का

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (15:28 IST)
अनुष्का शर्मा कुछ समय पहले ही दुल्हन बनी थीं। अब वे परी बनने जा रही हैं। दरअसल अनुष्का के प्रोडक्शन की अगली फिल्म 'परी' का टीज़र जारी हो गया है। लेकिन यह फिल्म अपने टाइटल 'परी' से बिलकुल अलग है। यह एक परी कथा नहीं बल्कि हॉरर फिल्म है। इसका नाम भी यही है 'परी" नॉट अ फेयरी टेल'। टीज़र बहुत डरावना है। 
टीज़र में अनुष्का का भयानक रूप सभी को डरा रहा है। सुंदर, मासूम अनुष्का के पीछे भूत का साया है। जंजीरे पकड़ते हुए अनुष्का भूत से वाकिफ होती है। खून से भरा चेहरा, छोटी बच्ची, डरावनी जगहें और परी का भयानक रूप, छोटे से टीज़र में सभी चीज़ें हैं। 
 
बॉलीवुड में जहां हॉरर फिल्में ज़्यादातर फ्लॉप ही रहती हैं, वहां अनुष्का ने अपने प्रोडक्शन से यह बड़ा कदम उठाया है। टीज़र देखकर मानना पड़ेगा, अनुष्का का यह कदम दमदार है। हालांकि अनुष्का के प्रोडक्शन की पहली 'एनएच 10' पसंद की गई, लेकिन 'फिल्लौरी' कमाल नहीं दिखा पाई, लेकिन 'परी' से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं। एक तो अनुष्का की फैन फॉलोइंग, दूसरा हॉरर ज़ोनर। 
 
फिल्म के डायरेक्टर प्रोसित रॉय हैं। फिल्म अनुष्का के प्रोडक्शन क्लीन स्लेट फिल्म्स के बैनर तले बनी है। यह 2 मार्च 2018 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख