dharma sangrah
✕

अजय और अक्षय से तो कोई फायदा नहीं मिला, अब अर्जुन से उम्मीद

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (18:38 IST)
ईशा गुप्ता बॉलीवुड में पैर जमाने के लिए क्या-क्या नहीं कर रही हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर तो हॉट फोटोज़ की झड़ी लगा दी है। शायद इसीलिए इक्का-दुक्का फिल्मों में उनका चेहरा नजर आ जाता है। 
 
ईशा ने अक्षय कुमार के साथ रुस्तम और अजय देवगन के साथ बादशाहो जैसी फिल्में की। बादशाहो में उनके हीरो इमरान हाशमी थे। लेकिन इन फिल्मों से किसी तरह का फायदा ईशा को नहीं मिला।
 
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अब एक और पीरियड ड्रामा के लिए तैयार है। ईशा अब जेपी दत्ता की मल्टी-स्टारर फिल्म पलटन में नज़र आ सकती हैं। 
ईशा इसमें अर्जुन रामपाल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। दोनों ने छह साल पहले प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में साथ काम किया था। 
 
अपने रोल के बारे में ईशा का कहना है कि लोग मुझे '60 के दशक में देखेंगे। जेपी सर का देश और फिल्मों के लिए पैशन इस फिल्म में नज़र आएगा। मुझे उनकी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए गर्व है। 


 
मैंने अर्जुन के साथ चक्रव्यूह की है और हमारा तालमेल बहुत अच्छा है। अब मैं पलटन में अर्जुन की पत्नी की भूमिका निभा रही हूं। जिसके लिए मैं काफी उत्सुक हूं। 
 
ईशा फिल्म की टीम को जल्द ही चंडीगढ़ में जॉइन करेंगी। पलटन 1962 के भारत-चीन युद्ध पर आधारित है जिसमें अर्जुन रामपाल, लव सिन्हा, हर्षवर्धन राणे, सिद्धांत कपूर और गुरमीत चौधरी भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। 

Show comments

'ये प्रेम मोल लिया' में सूरज बड़जात्या की पहली पसंद थे आयुष्मान खुराना, बोले- प्रेम के किरदार के लिए उनके अलावा कोई नहीं आया दिमाग में

विदेश में रहकर भी भारतीय संस्कार नहीं भूलीं प्रियंका चोपड़ा, बेटी मालती को सिखाया गायत्री मंत्र, क्यूट वीडियो ने जीता फैंस का दिल

वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए आयुष्मान खुराना, TIME100 Next में जगह मिलने पर लिखा दिल छू लेने वाला नोट

ब्लैक साड़ी में रकुल प्रीत सिंह ने गिराई बिजली, कॉरसेट ब्लाउज और कातिलाना अदाओं ने जीता दिल

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का महा-तांडव: दूसरे हफ्ते में 200 करोड़ पार कर रचा इतिहास, 'धुरंधर 2' के क्लब में मारी धमाकेदार एंट्री!

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख