Daily Horoscope
✕

मध्य प्रदेश में पद्मावत की रिलीज पर संशय के बादल

Updated: बुधवार, 7 फ़रवरी 2018 (15:21 IST)
अदालत ने मध्यप्रदेश में फिल्म 'पद्मावत' को प्रदर्शित करने के लिए हरी झंडी दिखा दी है। पुलिस सिनेमाघर वालों से कह रही है कि आप फिल्म रिलीज करो, हम सुरक्षा करेंगे। थिएटर के आसपास किसी असामाजिक तत्व को फटकने भी नहीं देंगे। खबर भी जारी हो गई है कि 'पद्मावत' आठ फरवरी को प्रदर्शित हो रही है, लेकिन माहौल इसके उलट है।
 
फिल्म की ऑनलाइन बुकिंग नहीं शुरू हुई है। सिनेमाघर से भी टिकट नहीं दिए जा रहे हैं। कोई भी इस बारे में बात करने के लिए तैयार नहीं है। सिनेमाघर पर बात करने की कोशिश की गई तो गोलमोल जवाब दिए गए। वे निश्चिंत ही नहीं है कि फिल्म उनके सिनेमाघर में लगेगी या नहीं। 
 
आखिर क्या वजह है कि देश भर में धूम मचाने वाली फिल्म 'पद्मावत' को सिनेमाघरों में लगाने से हिचकिचाहट दिखाई जा रही है। दबे स्वरों में कहा जा रहा है कि सरकार ही नहीं चाहती कि 'पद्मावत' सिनेमाघरों में रिलीज हो। सूत्रों के अनुसार इस तरह की 'विनती' कर दी गई है। सिनेमाघर वाले सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। 
 
ये बात तो तय है कि सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म नहीं लगेगी। मल्टीप्लेक्स वाले ही हिम्मत दिखा रहे हैं। वे बिना किसी शोर-शराबे के फिल्म को अपने सिनेमाघरों में दिखाना चाहते हैं। 
 
कुछ मल्टीप्लेक्स वाले भी नहीं चाहते कि अब 'पद्मावत' को अपने थिएटर में स्थान दे। उनका मानना है कि कई लोगों ने इंटरनेट के जरिये यह फिल्म देख ली है। उनका ध्यान 'पैडमैन' की ओर है। वे नहीं चाहते कि पद्मावत के हंगामे का असर पैडमैन के व्यवसाय पर पड़े क्योंकि पिछले कुछ दिन मध्यप्रदेश में बॉक्स ऑफिस के लिहाज से सूखे रहे हैं। 
 
बहरहाल, उम्मीद तो है कि मध्यप्रदेश के कुछ शहरों के कुछ सिनेमाघरों में आठ फरवरी से 'पद्मावत' देखने को मिलेगी। यदि हालात ठीक-ठाक रहे तो एक-दो दिन में पूरे प्रदेश में फिल्म रिलीज हो जाएगी। 
Show comments

Jailer 2 Movie Review: रजनीकांत का जलवा बरकरार, लेकिन कहानी में नहीं धार

Jailer 2: 'भगवान दादा' का वो नन्हा बच्चा अब 'रॉडी' बनकर लौटा, 40 साल बाद पर्दे पर साथ दिखे रजनीकांत और रितिक रोशन

विदेश में रणबीर कपूर की 'रामायण' को मिली PG-13 रेटिंग, युद्ध और एक्शन सीन देखकर उड़ जाएंगे होश!

प्रदर्शन में शामिल होने पर इमरान खान को मिला देश छोड़ने का नोटिस, बॉम्बे हाईकोर्ट का खटखटाएंगे दरवाजा

करीना कपूर के रॉयल रेड लुक ने मचाई सनसनी, बांधनी सूट में बेबो का दिलकश अंदाज वायरल

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख