sundarkand
✕

पैड मैन की बॉक्स ऑफिस पर कैसी है ओपनिंग?

Updated: शुक्रवार, 9 फ़रवरी 2018 (15:28 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'पैड मैन' 9 फरवरी को प्रदर्शित हुई। भारत में 2750 और विदेश में 600 स्क्रीन्स में इसे रिलीज किया गया।
 
इस फिल्म के प्रचार-प्रसार में ही बता दिया गया था कि यह किस तरह की फिल्म है। महिलाओं की माहवारी को लेकर लोगों की दकियानुसी सोच और महंगे पैड्स को इस फिल्म का विषय है। इस तरह के विषय पर लोग फिल्म देखने से बचते हैं। लिहाजा बॉलीवुड में यह माना जा रहा था कि फिल्म शायद ही अच्छी ओपनिंग ले पाए। 
 
पैड मैन की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत औसत से थोड़ी बेहतर है। इस फिल्म को क्रिटिक्स की तारीफ तो मिली है, लेकिन वैसे दर्शक नहीं मिल पाए हैं। बड़े शहर और खास मल्टीप्लेक्सेस में ही फिल्म की ओपनिंग अच्छी है। छोटे शहर और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में फिल्म की ओपनिंग औसत या औसत से नीचे है। 
 
पैड मैन जैसी फिल्मों को माउथ पब्लिसिटी की बहुत ज्यादा जरूरत होती है। चूंकि फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है लिहाजा शाम और रात के शो में दर्शक बढ़ेंगे और शनिवार-रविवार को भी इसका असर दिखाई देगा। 
 
जहां तक पहले दिन के कलेक्शन का सवाल है तो यह दस करोड़ या इससे कम रहेगा। 

Show comments

नाना पाटेकर जिंदा हो सकते हैं, तनुश्री दत्ता का सनसनीखेज दावा, DNA टेस्ट की भी मांग

नई नवेली मूवी प्रिव्यू: नई दुल्हन या खौफनाक डायन? यामी गौतम का डरावना रूप

Sunny Deol Suryaa: सनी देओल के नए अवतार ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, 'सूर्या' का खूंखार लुक देख झूम उठे फैंस

रजनीकांत की 'जेलर 2': 350 करोड़ का बजट, नेल्सन का निर्देशन और धांसू स्टारकास्ट; जानें फिल्म की पूरी इनसाइड स्टोरी

क्रिकेट के ऐतिहासिक पल से बदलेगी लड़की की जिंदगी, फिल्म 'दूसरा' का ट्रेलर रिलीज, अनिल कपूर और रोहित शर्मा ने की तारीफ

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख