Bhai Dooj
✕

जब ओम पुरी ने बचाई थी नसीरुद्दीन शाह की जान...

Updated: रविवार, 8 जनवरी 2017 (15:58 IST)
नई दिल्ली। ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह की करीबी दोस्ती सर्वविदित है लेकिन यह बहुत कम  लोगों को मालूम है कि 'अर्धसत्य' के अभिनेता ने एक बार चाकू से किए गए हमले में नसीर  की जान बचाई थी।
 
शाह की आत्मकथा 'एंड देन वन डे : ए मेमोयेर' में उन्होंने एक घटना का जिक्र किया है, जब  उनके पूर्व दोस्त जसपाल ने एक रेस्तरां में उन पर चाकू से हमला किया।

दिग्गज अभिनेता  शाह लिखते हैं कि पुरी ने उन लोगों के खाने के मेज को कूदकर पार किया और हमलावर को  पकड़ लिया ताकि वह और हमले न कर सके। इसके बाद पुरी अपने दोस्त शाह को घायल  अवस्था में अस्पताल लेकर गए और उनकी जान बचाई।
 
गौरतलब है कि हाल ही में दिल का दौरा पड़ने की वजह से पुरी की मौत हो गई। शाह कहते हैं  कि वे इस बात को लेकर फरिश्ते के शुक्रगुजार थे कि मौके पर पुरी मौजूद थे जिन्होंने अपनी  जिम्मेदारी का बखूबी निर्वहन करते हुए उनको नया जीवन दिया। 
 
दोनों अभिनेता 80 के दशक में नई धारा के सिनेमा के प्रमुख चेहरे रहे। इन दोनों ने न सिर्फ  'मकबूल' और 'जाने भी दो यारो' जैसी क्लासिक फिल्मों में एकसाथ काम किया वरन दोनों ने  राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय और पुणे के फिल्म और टेलीविजन संस्थान में एकसाथ पढ़ाई भी की।  (भाषा)
Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख