Daily Horoscope
✕

ओमपुरी का निधन, शोक में डूबा बॉलीवुड...

Updated: शुक्रवार, 6 जनवरी 2017 (12:02 IST)
मुंबई। मशहूर फिल्म अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। ओमपुरी के निधन की खबर सुनकर बॉलीवुड जगत स्तब्ध रह गया। 


महेश भट्ट ने ट्वीट करते हुए कहा, 'गुड बाय ओम! मेरा एक हिस्सा आज तुम्हारे साथ चला गया। मैं उन रातों को कैसे भूल सकता हूं, जो हमने सिनेमा और जिंदगी की चर्चा करते हुए साथ गुजारी थी।'
 
अनुपम खेर ने ओमपुरी को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मैं उन्हें 43 साल से जानता था। मेरे लिए वे  हमेशा महान कलाकार और दयालु इंसान रहेंगे। इसी तरह दुनिया को भी उन्हें याद रखना चाहिए। 

ओम पुरी के प्रिय दोस्त नसीरुद्दीन शाह, जिनके साथ उन्होंने अनेक फिल्में की हैं, ने ट्वीट किया कि हमने प्रतिभाशाली और बेहतरीन एक्टर खो दिया है। यह हमारे देश और फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नुकसान है। 

 
करण जौहर ने भी ट्विटर पर ओमपुरी को याद किया। उन्होंने कहा, 'सॉलिड एक्टर... सॉलिड फिल्मोग्राफी... अपार प्रतिभा... सिनेमा ने सच में एक चमकदार कलाकार खो दिया... 
 
फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख ने ट्वीट कर कहा कि ओमपुरीजी के निधन की खबर सुनकर मैं स्तब्ध रह गया। हम आपको मिस करेंगे सर। परिवार के साथ संवेदनाएं। आरआईपी। 

जैकलीन और हुमा कुरैशी ने भी दु:ख व्यक्त किया। 



मधुर भंडारकर ने कहा है कि 'यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा हुआ है। उन्होंने इंटरनेशनल लेवल अपना अपने अभिनय का कमाल दिखाया है। मुझे ये खबर सुनकर बहुत दुख हुआ है।'

प्रियंका चोपड़ा और वरुण धवन ने भी दु:ख व्यक्त किया है। प्रियंका ने ट्वीट किया है कि एक युग खत्म हो गया है। वरुण धवन के अनुसार वे कुछ महीनों पहले ही ओम पुरी से मिले थे और उनकी यादगार बातचीत ओम पुरी से हुई थी। 


 




ओम पुरी के साथ नरसिम्हा, घायल, घायल वंस अगेन जैसी कई  फिल्म करने वाले अभिनेता सनी देओल ने भी ट्वीट किया कि वे ओम पुरी को मिस करेंगे। 


gw 

Show comments

आलिया भट्ट ने मदरहुड पर रखी अपनी बात, मांओं के लिए दीपिका पादुकोण के पक्ष को दिया अपना समर्थन

‘पॉकेट नोवेल’ ने बदला फिल्म प्रमोशन का अंदाज, मालविका मोहनन ने क्रू मेंबर्स को खास वीडियो संग दिलाई पहचान!

कृति सेनन ने रूमर्ड बॉयफ्रेंड कबीर बहिया को किया बर्थडे विश, लिखा- 'हैप्पी बर्थडे क्यूटी',फैंस पूछने लगे शादी का सवाल

सामंथा रुथ प्रभु बनीं मां, पति राज निदिमोरु संग किया बेटे का स्वागत, रखा बेहद खास आध्यात्मिक नाम

आदित्य धर ने पत्नी यामी गौतम के लिए कही दिल छू लेने वाली बात, बोले- जिंदगी में आते ही बदल गई मेरी किस्मत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख