Daily Horoscope
✕

प्रियंका से शादी से पहले निक का खुलासा, 13 साल की उम्र से इस बीमारी से हैं पीड़ित

Updated: रविवार, 18 नवंबर 2018 (16:04 IST)
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा जल्द ही निक जोनस संग शादी करने वाली हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की खुलकर एक-दूसरे से प्यार जताते हैं। हाल ही में निक ने एक भावुक पोस्ट के जरिए खुलासा किया है कि वह वह 13 साल की उम्र से टाइप-1 डायबीटीज से पीड़ित हैं। 
 
निक जोनस फोटो शेयर करते हुए लिखा कि 13 साल पहले मुझे डायबिटीज टाइप वन का पता चला था। जो तस्वीर मैंने शेयर की है वह फोटो डायबिटीज होने के कुछ हफ्ते बाद की है। दूसरी फोटो अभी की है। इसमें मैं स्वस्थ लग रहा हूं। अपने भोजन करने की इच्छा को नियंत्रित करना। इसके साथ ही अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देते हुए और नियमित तौर पर एक्सरसाइज करते हुए ब्लड शुगर को चेक करते हुए डायबिटीज नियंत्रित कर ली हैं।
 
उन्होंने लिखा, अच्छे खान-पान और देख-रेख से मैंने खुद को काफी फिट रख लिया है और अपनी दिनचर्या में एक नियंत्रण स्थापित कर लिया है।  मैं अपने परिवार और समर्थकों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मेरी देखभाल की और कठिन समय में मेरा सपोर्ट किया। मैं अपने सभी फैंन्स को भी थैंक्स कहता हूं।
 
निक के इस पोस्ट पर प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, 'तुम्हारे बारे में सबकुछ स्पेशल है। डायबीटीज के साथ भी और उसके बिना भी। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरो से चल रही हैं। खबरों के अनुसार दोनों जोधपुर के उम्मैद भवन में 2 दिसंबर को सात फेरे लेंगे। 

Show comments

दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच कियारा आडवाणी ने दिखाई फैमिली वेकेशन की झलक, पति सिद्धार्थ और बेटी सराया संग बिताए खास पल

मां दुर्गा की अमर गाथा बड़े पर्दे पर होगी जीवंत, 150 से ज्यादा कलाकार बना रहे हैं हैंड-ड्रॉन एनिमेशन फिल्म 'महा देवी आदिशक्ति'

रॉयल ब्लू और पर्पल लहंगे में सारा अली खान ने ढाया कहर, बैकलेस चोली ने खींचा सबका ध्यान

कृति खरबंदा ने नारंगी रंग के परिधान में मां शैलपुत्री के आशीर्वाद के साथ की नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत

बाली में हुए हादसे के बाद नुसरत भरूचा ने शेयर की पहली पोस्ट, लिखा- पिक्चर अभी बाकी है

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख