kalsarpa dosh calculator
✕

नेहा कक्कड़ ने रोहनप्रीत संग अपने रिलेशनशिप को किया कंफर्म, यूं किया प्यार का इजहार

Updated: शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2020 (11:32 IST)
बॉलीवुड सिंगर की नेहा कक्‍कड़ बीते कई दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में छाई हुई है। कहा जा रहा था कि नेहा पंजाबी सिंगर रोहनप्रीत सिंह से शादी करने जा रही है। अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए नेहा ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने रिश्‍ते को ऑफिशियल कर दिया है।
 
 
सिंगर नेहा कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी और रोहनप्रीत की साथ में एक तस्वीर पोस्ट की है। इसमें दोनों साथ में बेहद खुश दिख रहे है। तस्वीर को पोस्ट करते हुए नेहा ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरे हो।' वहीं उन्‍होंने दोनों के नाम को मिलाकर हैशटैग भी दिया है #NehuPreet. 
 
इससे पहले सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसे लेकर कहा जा रहा था कि ये फोटो नेहा और रोहनप्रीत के रोके की है। इस तस्वीर में दोनों के हाथ में कुछ सामान दिख रहा था। दोनों के बगल में दो लोग मौजूद है, ऐसा कहा जा रहा है कि ये दोनों रोहनप्रीत के माता-पिता है।
 
दावा किया जा रहा है कि नेहा और रोहनप्रीत 24 अक्टूबर को सात फेरे लेंगे। कहा जा रहा है कि यह शादी दिल्ली में होगी और पैन्डेमिक के कारण कम ही लोग इसमें शामिल होंगे।
 
रोहनप्रीत सिंह एक पंजाबी सिंगर हैं। वो कई रियलिटी टीवी शोज में हिस्सा ले चुके हैं। 2018 में आयोजित 'राइजिंग स्टार 2' में रोहनप्रीत फर्स्ट रनर-अप बने थे। रोहनप्रीत, रियलिटी शो मुझसे शादी करोगे का हिस्सा रह चुके हैं। वे शो में कंटेस्टेंट थे जिन्हें शहनाज गिल को शादी के लिए इंप्रेस करना था। हालांकि शो चल नहीं पाया और बीच में ही इसे बंद कर दिया गया।
 

Show comments

रामायण में माता सीता के योद्धा रूप पर छिड़ी बहस, अमीश त्रिपाठी ने 'अद्भुत रामायण' का हवाला देकर आलोचकों को दिया करारा जवाब

सुबह 6 बजे भजन बजाकर अक्षय ने तोड़ी ट्विंकल की नींद, अनूप जलोटा का नाम लेकर पत्नी ने ली चुटकी

आयुष्मान खुराना बोले- 'सेहरा पहनते ही बन गया था राजश्री का प्रेम', शादी, प्यार और पितृसत्ता पर खुलकर रखी राय

'प्रताप' के जरिए सचिन सराफ ने दिखाई पावर और कुर्सी की असली कहानी, बोले- ताकत कभी आपकी थी ही नहीं

सूरज बड़जात्या की 'ये प्रेम मोल लिया' में आदर्श प्रेम बनेंगे आयुष्मान खुराना, बोले- ऐसा हीरो आज के दौर में जरूरी है

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख