1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. neha dhupia announces second pregnancy

शादी के 6 महीने बाद ही नेहा धूपिया बन गई थीं मां, अब दूसरे बच्चे को देने वाली हैं जन्म

Neha Dhupia
बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया दूसरी बार मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने यह खुशखबरी सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी है। उन्होंने अपने पति अंदग बेदी और बेटी मेहर के साथ एक फैमिली फोटो शेयर की है। 

 
इस तस्वीर में अंनद बेदी अपनी पत्नी नेहा के बेबी बंप पर हाथ रखे नजर आ रही हैं। वहीं उनकी बेटी मेहर गोद में हैं। तीनों ने मैचिंग ब्लैक कलर का आउटफिट पहना है। 
 
इस तस्वीर को शेयर करते हुए नेहा ने लिखा, 'हमें कैप्शन को तय करने में 2 दिन लगे… और सबसे अच्छा जो हम सोच सकते थे वह था भगवान आपका धन्यवाद...।' 
 
बता दें की नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने मई 2018 में सीक्रेट वेडिंग की थी। दोनों ने दिल्ली के गुरुद्वारे में शादी की थी। शादी के 6 महीने बाद नवंबर 2018 में नेहा ने बेटी मेहर को जन्म दिया था। 
 
अगला लेख
बाप रे,ये बीवी तो खतरनाक है : नवलखा हार का गज़ब चुटकुला है