kalsarpa dosh calculator
✕

नाम शबाना का बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन

Updated: शनिवार, 1 अप्रैल 2017 (13:50 IST)
नाम शबाना नायिका प्रधान फिल्म है, लेकिन दो कारणों से इस फिल्म से बेहतर ओपनिंग की उम्मीद थी। यह बेबी का प्रीक्वल है और इस फिल्म से अक्षय कुमार जैसा सितारा जुड़ा है, भले ही उनका रोल ज्यादा बढ़ा न हो। 
 
बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार के नाम का कोई खास फायदा फिल्म को नहीं मिला और पहले दिन सुबह के शो में दर्शकों की संख्या बहुत कम थी। दिन ढलते दर्शकों की संख्या में थोड़ी बढ़ोतरी हुई।
 
फिल्म ने पहले दिन 5.12 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जो उम्मीद से थोड़ा कम कहा जाएगा। हालांकि नायिका प्रधान फिल्म की बात की जाए तो यह कलेक्शन अच्छा है, लेकिन अक्षय और बेबी का प्रिक्वल होने के कारण कलेक्शन थोड़े ज्यादा होने चाहिए थे। 
 
अब शनिवार और रविवार को फिल्म को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रिया का सवाल है तो यह मिश्रित है। फिल्म समीक्षकों को यह खास पसंद नहीं आई है, लेकिन दर्शकों का मानना है कि यह एक बार देखी जा सकती है। 

Show comments

‘दिल की बेवफाइयां’ में गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की जोड़ी ने जीता दिल, नए म्यूजिक वीडियो में दिखी प्यार और अधूरी ख्वाहिशों की कहानी

OTT Releases This Week: विजय सलगांवकर की आखिरी चाल से लेकर स्पाइडर-मैन के नए अवतार तक, इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा असली धमाल

अवनीत कौर का वाइल्ड अवतार, लेपर्ड प्रिंट आउटफिट में दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

शरवरी के ‘झुमका पटोला’ का सोशल मीडिया पर धमाका, इंस्टाग्राम पर 10 लाख रील्स और यूट्यूब पर 135 मिलियन पार

रामायण देखकर तनिषा मुखर्जी ने दिया रिएक्शन, सीता के रोल में साई पल्लवी को नहीं कर पाईं स्वीकार

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख