suvichar

गायक अभिजीत भट्टाचार्य अब 'मूषक' पर रखेंगे अपनी बात

Updated: सोमवार, 24 जुलाई 2017 (19:10 IST)
अपनी सनसनीखेज और बेबाक टिप्पणियों के लिए पहचाने जाने वाले गायक अभिजीत भट्टाचार्य अब मूषक पर आ गए हैं। सोशल मीडिया के इस माध्यम के जरिये वे अपने दिल की बात कहेंगे। सवाल उठता है कि मूषक है क्या? आसान शब्दों में कहे तो ट्विटर का देशी विकल्प। 
 
2015 में प्रयास किया गया था, लेकिन मामला जमा नहीं। इसके संस्थापक अनुराग गौड़ ने बताया कि 2 जुलाई से इसे नए सिरे से फिर लाया गया है और तीन सप्ताह के अंदर इसकी प्रगति देखने लायक है। स्वामी रामदेव से लेकर कई पत्रकार इससे जुड़ गए हैं। 
 
यहां शब्द सीमा पांच सौ अक्षर है और खाता बनाना भी आसान है। सबसे बड़ी बात यह है कि यह स्वदेशी है। कई फीचर से लैस मूषक भारत की सभी भाषाओं में उपलब्ध होगा। अनुराग के अनुसार ट्विटर अंग्रेजी को ज्यादा महत्व देता है, लेकिन मूषक भारतीय भाषाओं को महत्व देते हुए छोटे से गांव में रहने वाले नागरिक तक भी पहुंचेगा। 
 
अभिजीत भट्टाचार्य और ट्विटर के बीच हुए विवाद को सभी जानते हैं। अभिजीत का कहना है कि उनके खिलाफ एकतरफा निर्णय लिया गया है। वे मूषक से इस उम्मीद के साथ जुड़े हैं कि यह सही मायनों में भारत की आवाज बन सकेगा। पुणे की उपज इस स्वदेशी विकल्प से गंभीर लेखकों को भी जोड़ा जा रहा है ताकि चर्चाओं का स्तर बना रहे। यह डिजिटल भारत में एक महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। स्वदेशी अपनाओ के नारे लगाने वालों को इससे तुरंत जुड़ना चाहिए।  
Show comments

'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के तूफान में क्या टिक पाएगी अक्षय-सैफ की 'हैवान'? बॉक्स ऑफिस का कड़ा इम्तिहान!

'मिर्जापुर: द मूवी' ने बॉक्स ऑफिस पर मचा भौकाल, पंकज त्रिपाठी और दिव्येंदु ने फैंस को कहा शुक्रिया

44 शो से 5,427 तक पहुंचा आंकड़ा, 5वें हफ्ते में 'हनुमान अंश' ने रचा नया इतिहास

अक्षय कुमार की 'समुक' में विनीत कुमार सिंह की एंट्री, निभाएंगे अहम भूमिका!

तापसी पन्नू की 'गांधारी' बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख