ramcharitmanas
✕

मृणाल ठाकुर के जन्मदिन पर फैंस को मिला खास गिफ्ट, दुलकर सलमान की फिल्म से सामने आया फर्स्ट लुक

Updated: रविवार, 1 अगस्त 2021 (15:49 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर 1 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। एक्ट्रेस के बर्थडे पर उनके फैंस को खास तोहफा मिला है। मृणाल ठाकुर की आगामी फिल्म से उनका फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।

 
इस फिल्म में मृणाल, अभिनेता दुलकर सलमान के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म का टाइटल क्या होगा, इसकी अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
 
इस फिल्म में मृणाल ठाकुर के किरदार का नाम सीता होगा। वही दुलकर सलमान के किरदार का नाम राम बताया जा रहा है। जारी किए गए पोस्टर में दुलकर सलमान मृणाल ठाकुर की तस्वीर क्लीक करते नजर आ रहे हैं। मृणाल ठाकुर ने साड़ी पहने बेहद खूबसूरत नजर आ रही है। 
 
फिल्म से अपने फर्स्ट लुक को शेयर करते हुए मृणाल ने लिखा, मेरे खास दिन पर आपके लिए यह रहा मेरी तरफ से गिफ्ट। प्यारे दुलकर सलमान के साथ आपका दिल जीतने के लिए यहां आ गए हैं।
 
बता दें कि मृणाल ठाकुर की यह पहली साउथ इंडियन फिल्म है। इस फिल्म का निर्देशन हानू राघवपुड़ी कर रहे हैं। स्वप्ना सिनेमा के तहत अश्विनी दत्त और प्रियंका दत्त द्वारा निर्मित यह फिल्म तेलुगु, तमिल और मलयालम में बन रही है। इसे हिन्दी में भी रिलीज किया जाएगा।

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख