ramcharitmanas
✕

पहले सप्ताह दंगल ने कमाए लगभग 200 करोड़

Updated: शनिवार, 31 दिसंबर 2016 (00:03 IST)
आमिर खान की 'दंगल' ने पहले सप्ताह में ही 200 करोड़ रुपए कमाई का आंकड़ा छू लिया है। ट्रेड विश्लेषक कोमल नाहटा ने बताया कि फिल्म ने अपने पहले सप्ताह में ही 197.53 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। गुरुवार को फिल्म ने 20.29 करोड़ रुपए कमाए जिससे फिल्म की कुल कमाई 197.53 करोड़ रुपए हो गई।        
उन्होंने कहा कि फिल्म को लेकर लोगों के बीच बनी उत्सुकता एवं इस सप्ताह अन्य किसी बड़े फिल्म के प्रदर्शित नहीं होने से फिल्म दूसरे सप्ताह तक 250 करोड़ रुपए कमा लेगी। ट्रेड विश्लेषक तरुण आदर्श ने कहा कि दंगल बॉक्स ऑफिस पर विजेता की तरह उभरी है। ऐसी पूरी उम्मीद है कि दूसरे सप्ताह के अंत तक यह फिल्म 250 करोड़ रुपए कमा लेगी।
        
फिल्म ने पूरे भारत में पहले सप्ताह में कुल 276 करोड़ रुपए कमा लिए हैं। विदेशों में इस फिल्म ने अब तक कुल 102.2 करोड़ रुपए की कमाई की। इस तरह से 'दंगल' ने पूरी दुनिया में पहले सप्ताह में 378.74 करोड़ रुपए कमा लिए।
      
ट्रेड सूत्रों के मुताबिक आमिर खान और फातिमा साना शेख के बेहतरीन अभिनय से सजी इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला। इस फिल्म ने पहले ही दिन 29.78 करोड़ रुपए कमाए। 
 
उल्लेखनीय है कि दंगल भारत के प्रसिद्ध रेसलर महावीर फोगाट के वास्तविक जीवन पर आधारित फिल्म हैं जिसमें वह अपनी बेटियों गीता एवं बबिता को कुश्ती चैंपियन बनाने और उनके सपने को पूरा करने की कोशिश करते हैं। फिल्म का निर्देशन नीतेश तिवारी ने किया है। (वार्ता)

Show comments

रजनीकांत की 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, पहले दिन दुनियाभर में कमाए इतने करोड़ रुपए

करोड़ों कमाने वाली अदा शर्मा के घर में नहीं है बेड, बताया क्यों पसंद है जमीन पर सोना?

महाष्टमी पर सौरव गांगुली के साथ उनके बचपन के दुर्गा पूजा पंडालों में जाएंगे राजकुमार राव

प्राइम वीडियो की सीरीज 'चार यार' का ट्रेलर रिलीज, 2000 के दशक के मुंबई में दिखेगी क्राइम और दोस्ती की अनोखी कहानी

'किस का किस्सा' में अपनी रियल लाइफ पार्टनर वंदना जोशी के साथ दिखेंगे प्रियंशु पैनयुली, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख