biodatamaker
✕

फिल्म के हिट होते ही बढ़ गए मौनी रॉय के भाव, मांगी हिना खान से ज्यादा फीस

Updated: सोमवार, 10 सितम्बर 2018 (11:46 IST)
छोटे परदे पर शायद हिना खान को मौनी रॉय अपनी प्रतिद्वंद्वी मानते हैं। यही कारण है कि उन्होंने एक निर्माता से ऐसी फीस मांगी कि वह उल्टे पैर भाग खड़ा हुआ। 
 
सूत्रों के अनुसार मौनी रॉय को यह निर्माता एक वे‍ब सीरिज के लिए साइन करने के लिए गया था। मौनी ने तीन लाख रुपये प्रति एपिसोड मांग कर उस निर्माता को हैरान कर दिया। तर्क यह दिया गया कि यदि हिना खान को प्रति एपिसोड ढाई लाख रुपये मिलते हैं तो वे तीन लाख रुपये लेंगी। 


 
कहा जा रहा है कि 'गोल्ड' के सफल होते ही मौनी रॉय के भाव बढ़ गए हैं। उन्हें बड़े परदे पर भी काम करने का अवसर मिल रहा है। करण जौहर की वे 'ब्रह्मास्त्र' जैसी फिल्म कर रही हैं जिसमें अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट और रणबीर कपूर जैसे सितारे हैं। 
 
इसी के साथ वे राजकुमार राव के साथ फिल्म मेड इन चाइना नामक फिल्म भी कर रही हैं। उनकी दो-तीन फिल्म निर्माताओं से बातचीत चल रही है। 
 
मौनी की अपने बॉय फ्रेंड मोहित रैना से भी खटपट चल रही है और यह सब उनकी फिल्म 'गोल्ड' की कामयाबी का असर बताया जा रहा है। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख