समंदर किनारे मौनी रॉय का सिजलिंग अवतार, लेटेस्ट वेकेशन तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा
मौनी रॉय अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरों से सोशल मीडिया पर तहलका मचाती रहती हैं। अपनी एक्टिंग और डांस के साथ-साथ मौनी अपने फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने वेकेशन की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जो देखते ही देखते वायरल हो गई हैं।
लेटेस्ट तस्वीरों में मौनी अपनी बोल्डनेस और स्टाइल का जलवा बिखेर रही हैं। तस्वीरों में वह समंदर के पानी में ब्लैक कलर की बिकिनी पहने सिजलिंग अंदाज में पोज देती दिख रही हैं।
मौनी को अक्सर समुद्र के किनारे समय बिताना पसंद है। उनकी लेटेस्ट पोस्ट्स में वह नीले समंदर और ढलते सूरज के बीच सुकून के पल बिताती नजर आ रही हैं।
तस्वीरों में वह कभी आराम फरमाती तो कभी अपने दोस्तों के साथ चिल करती दिख रही हैं।
चाहे वह ब्लैक मोनोकिनी हो या फ्लोई मैक्सी ड्रेस, मौनी का हर लुक उनके फैंस के लिए एक स्टाइल स्टेटमेंट बन जाता है।
फैंस मौनी की टोन्ड बॉडी और कर्वी फिगर की जमकर तारीफ कर रहे हैं। जैसे ही मौनी ने ये तस्वीरें पोस्ट कीं, कमेंट सेक्शन में 'हॉट', 'गॉर्जियस' और फायर वाले इमोजी की बाढ़ आ गई।
मौनी रॉय न केवल अपनी तस्वीरों बल्कि अपने काम को लेकर भी सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्हें अक्षय कुमार के साथ शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' के प्रोमो में देखा गया। वह जल्द ही मेगास्टार चिरंजीवी के साथ फिल्म 'विश्वंभरा' में नजर आएंगी।