1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड न्यूज़
  4. Is Rubina Dilaik Pregnant Again Bigg Boss winner Sparks Major Speculation with Viral Video
Last Modified: गुरुवार, 29 जनवरी 2026 (16:15 IST)

मैं प्रेग्नेंट हूं..., रुबीना दिलैक के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्या तीसरे बच्चे का स्वागत करेंगी एक्ट्रेस?

Is Rubina Dilaik pregnant again in 2026
टीवी की 'छोटी बहू' और 'बिग बॉस 14' विनर रुबीना दिलैक अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में रुबीना ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा साझा किया है जिससे इंटरनेट पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। दरअसल रुबीना ने एक वीडियो में कहा कि वो प्रेग्नेंट हैं। 
 
रुबीना दिलैक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक छोटी सी क्लिप साझा की, जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया। इस वीडियो में रुबीना एक प्रिंटेड साड़ी पहने नजर आ रही हैं और कैमरे की तरफ मुड़ते हुए मुस्कुराकर कहती हैं— 'मैं प्रेग्नेंट हूं।' 
 
यह खबर इसलिए भी चौंकाने वाली है क्योंकि रुबीना और उनके पति अभिनव शुक्ला ने नवंबर 2023 में ही अपनी जुड़वां बेटियों, जीवा और ईधा, का स्वागत किया था। वीडियो के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। जहां कुछ फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं, वहीं कई लोग इसे किसी आने वाले प्रोजेक्ट का प्रमोशन मान रहे हैं। 
 

रुबीना के वीडियो पर फैंस क्यों नहीं कर रहे यकीन 

वीडिटो देखकर फैंस का मानना है कि यह वीडियो किसी विज्ञापन या उनके पॉडकास्ट के नए सीजन का हिस्सा हो सकता है। उन्होंने इस पोस्ट में अपने पति अभिनव शुक्ला को टैग नहीं किया है, जो फैंस को थोड़ा अजीब लग रहा है।
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो रुबीना के 2026 में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं। रुबीना और अभिनव कलर्स टीवी के नए रियलिटी शो 'The 50' का हिस्सा बन सकते हैं, जो फरवरी 2026 से शुरू होने वाला है।
ये भी पढ़ें
जॉन अब्राहम का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश, क्या किसी बड़ी फिल्म की है तैयारी?