साड़ी ही नहीं, वेस्टर्न आउटफिट में भी बिजली गिराती हैं 'वायरल भाभी', देखिए हेमा शर्मा के बोल्ड लुक्स
सोशल मीडिया की दुनिया में 'वायरल भाभी' के नाम से मशहूर हेमा शर्मा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। अपने डांस वीडियो और देसी अंदाज से इंटरनेट पर तहलका मचाने वाली हेमा ने 'बिग बॉस 18' में खूब सुर्खियां बटोरी थी।
सोशल मीडिया पर हेमा शर्मा तस्वीरों और अपने लुक्स को लेकर हमेशा काफी चर्चा रहती है। हेमा शर्मा ने अपनी पहचान भले ही साड़ी और पारंपरिक लुक में डांस वीडियो बनाकर बनाई हो, लेकिन उनकी बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें अक्सर इंटरनेट का पारा बढ़ा देती हैं।
हेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली तस्वीरों में उनकी 'सिजलिंग साड़ी' लुक्स शामिल हैं। वह पारंपरिक साड़ी को आधुनिक ब्लाउज डिजाइन और ग्रेसफुल स्टाइल के साथ कैरी करती हैं, जो उन्हें अन्य इन्फ्लुएंसर्स से अलग बनाता है।
उनके फैंस उनके इस 'देसी सिजलिंग' लुक के दीवाने हैं। बिग बॉस में आने के बाद और मुंबई की ग्लैमर इंडस्ट्री में सक्रिय होने के कारण हेमा के पहनावे में काफी बदलाव आया है।
हेमा अक्सर बॉडीकॉन ड्रेस में अपनी फिटनेस और कर्व्स फ्लॉन्ट करती नजर आती हैं। फोटोशूट्स में उनका कॉन्फिडेंस और बोल्ड एक्सप्रेशंस साफ झलकते हैं।
हेमा शर्मा मूल रूप से मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने डांस वीडियो के जरिए अपनी पहचान बनाई। साड़ी पहनकर बॉलीवुड गानों पर उनके बेहतरीन मूव्स ने उन्हें 'वायरल भाभी' का टैग दिलाया।
हेमा शर्मा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उन्हें दबंग 3 सलमान खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। वह यमला पगला दीवाना फिर से में भी छोटी सी भूमिका में दिखी थीं।
हेमा शर्मा के करियर में सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब उन्होंने बिग बॉस 18 के घर में कदम रखा। शो के दौरान उन्होंने अपनी निजी जिंदगी के संघर्षों और दो असफल शादियों के बारे में खुलकर बात की, जिससे दर्शकों ने उनसे काफी जुड़ाव महसूस किया।