dharma sangrah
✕

'बिग बॉस' के घर से बाहर हुईं मोनालिसा

Updated: रविवार, 22 जनवरी 2017 (10:31 IST)
नई दिल्ली। ग्रैंड फिनाले से ठीक एक सप्ताह पहले भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा 'बिग बॉस' के घर से बाहर हो गई हैं।
 
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो 'बिग बॉस' का फिनाले 28 जनवरी को होगा। मोनालिसा के घर के बाहर होने की घोषणा बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता और इस शो के मेजबान सलमान खान ने शनिवार रात बिग बॉस के एपिसोड 'वीकेंड का वॉर' में की।
 
गौरतलब है कि इस सप्ताह के इविक्शन के लिए मोनालिसा के साथ रोहन मेहरा भी नॉमिनेट हुए थे हालांकि उन्हें मोनालिसा से ज्यादा वोट मिले और वह सुरक्षित रहे। मोनालिसा की गत बुधवार रात 'बिग बॉस' के घर में धूमधाम से शादी हुई थी। मोना ने अपने बॉयफ्रेंड विक्रांत सिंह के साथ 7 फेरे लिए थे। इस शादी में भोजपुरी फिल्मों के कई स्टार भी शामिल हुए थे।
 
मोनालिसा ने 'बिग बॉस' के घर में अपने अनुभव के बारे में कहा कि 'बिग बॉस' के घर में जाना मेरे लिए एक सपने जैसा था। शुरुआत में मैंने नहीं सोचा था कि मैं घर में 14 सप्ताह तक रुक पाऊंगी लेकिन मैं रुक पाई और मैं ऐसा करके खुद को गौरान्वित महसूस कर रही हूं। (वार्ता)

Show comments

विजय सेतुपति की 'पॉकेट नोवेल' की हिंदी रिलीज का ऐलान, मालविका मोहनन और राज बी. शेट्टी भी आएंगे नजर

टीवीएफ के ‘फैमिली किराना स्टोर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, महज 10 महीनों में यूट्यूब पर रिलीज किए 3 सीजन

गोविंदा संग रोमांटिक हुईं कोमल रानी, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीरें

'खून से लाल साड़ी, नुकीले दांत और डरावना चेहरा', एकता कपूर की हॉरर फिल्म 'हीरो की हॉरॉरोइन' का खौफनाक पोस्टर रिलीज

'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 1,000 करोड़ का आंकड़ा, ऐतिहासिक सफलता का जश्न मनाते हुए मेकर्स ने जारी किए तीन नए पोस्टर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख