Daily Horoscope
✕

मोहेंजो दारो फ्लॉप और वरुण धवन की फिल्म बंद हुई

Updated: बुधवार, 26 अक्टूबर 2016 (15:32 IST)
किसी भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस परिणाम का असर कहां तक होता है ये बात वरुण धवन महसूस कर रहे होंगे। 'मोहेंजो दारो' से वरुण का किसी भी तरह का कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन इस फिल्म के असफल होने का असर उन पर भी हुआ है और बेचारे वरुण की एक फिल्म बंद हो गई। 
मोहेंजो दारो के प्रदर्शन के पूर्व ही फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारीकर ने छत्रपति शिवाजी महाराज पर एक फिल्म बनाने की योजना तैयार कर ली थी। शिवाजी के रोल के लिए उन्होंने वरुण धवन को राजी भी कर लिया था। अपने करियर के शुरुआती दौर में ही इतना अहम किरदार मिलने पर वरुण की खुशियों का ठिकाना नहीं था। 
 
मोहेंजो दारो असफल रही और आशुतोष की फिल्म पर पैसा लगाने वालों ने अपने हाथ पीछे खींच लिए। शिवाजी पर फिल्म एक बड़ा प्रोजेक्ट था जिसका बजट बहुत ज्यादा था। मोहेंजो दारो की नाकामयाबी के आधार पर दो निष्कर्ष निकाले गए। एक तो आशुतोष पर से भरोसा उठ गया और दूसरा ये कि दर्शकों को इतिहास आधारित फिल्मों में रूचि नहीं है। लिहाजा शिवाजी पर बनने वाली फिल्म बंद हो गई। 
 
सुनने में आया है कि रितेश देशमुख भी शिवाजी पर फिल्म बनाने की सोच रहे हैं, लेकिन रितेश की फिल्म मराठी में होगी। 

Show comments

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

O.M.: Operation Mole रिव्यू: लाल चंदन की तस्करी, खूनी खेल और अंडरकवर मिशन, लेकिन रोमांच की कसौटी पर कमजोर

कौन बनेगा करोड़पति 18 को मिला पहला करोड़पति, 24 रुपये लेकर मुंबई आए भूषण ठाकरे ने जीते 1 करोड़

श्रद्धा कपूर की 'ईथा' से 'मातृभूमि' के टकराव पर सलमान खान ने मांगी माफी, बोले- मुझे पता होता तो कभी एक साथ फिल्म न लाता

500 करोड़ की नेटवर्थ की खबरों पर भड़के अनुपम खेर, बोले- मेरे पास इसका 10 प्रतिशत भी नहीं

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख