Hanuman Chalisa
✕

एक्ट्रेस मोहिना कुमारी कोरोना वायरस की चपेट में, शेयर किया मैसेज

Updated: मंगलवार, 2 जून 2020 (11:43 IST)
Photo: Instagram
कोरोना वायरस (Coronavirus) की मार भारत में बढ़ती ही जा रही है और अब इस महामारी ने टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' कि एक्ट्रेस मोहिना कुमारी (Mohena Kumari) को कोविड 19 की चपेट में ले लिया है।
 
यही नहीं मोहिना के घर के 5 सदस्यों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। गौरतब है कि कि मोहिना उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (Satpal Maharaj) की बहू हैं। 
 
मोहिना को दर्शक ये रिश्ता क्या कहलाता है, डांस इंडिया डांस सीजन 3, प्यार तूने क्या किया सीजन 5, गुमराह एंड रोमांस सीजन 5, नया अकबर बीरबल जैसे शो में देख चुके हैं। शादी के बाद मोहिना ने अभिनय से दूरी बना ली है लेकिन दर्शकों को उनका काम याद है। 
 
 
मोहिना ने इंस्टाग्राम पर जानकारी देते हुए लिखा कि उनका परिवार कोविड 19 की चपेट में है। उन्होंने मैसेज शेयर करते हुए लिखा- 'सो नहीं सकती... दिन काफी परेशानियों वाले हैं। मैं प्रार्थना कर रही हूं कि सब जल्दी ठीक हो जाए। शिकायत करने का हमें कोई अधिकार नहीं है क्योंकि बाहर के लोग हमसे ज्यादा मुसीबत में हैं। मैं उन सभी को धन्यवाद देती हूं जो हमारे लिए दुआ कर रहे हैं। आप सभी का दिल से बहुत आभार।' 
 
मोहिना सहित घर के 5 सदस्यों कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही ऋषिकेश के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

Show comments

'पंचायत 5' का ट्रेलर रिलीज, प्रधानजी की छिनी कुर्सी, सचिवजी और रिंकी की लव स्टोरी में आएगा बड़ा मोड़

'मुझे बताने वाले आप कौन होते हैं', बुर्का और हिजाब पर शबाना आजमी ने रखी दोटूक राय

'कोई मिल गया' के 'बिट्टू सरदार' ने रचाई शादी, डॉक्टर प्रभजोत चावला संग लिए सात फेरे, देखें खूबसूरत तस्वीरें

'रामायण' को मिला वैश्विक सम्मान, वेटिकन के कार्डिनल और कैथोलिक चर्च के सदस्यों ने देखी फिल्म

नॉर्थ अमेरिका में दिखा नमित मल्होत्रा की 'रामायण' का दबदबा, 29 मिलियन डॉलर की कमाई के साथ बनाया नया रिकॉर्ड

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख